एक मुस्लिम IPS अधिकारी बुशरा बानो के आधिकारिक वीडियो में “अस्सलामुअलैकुम”, “इंशाअल्लाह” और “जज़ाकल्लाह” कहने के बाद शिकायत और तबादले का मामला सामने आया है। लोगों ने इसकी तुलना तेलंगाना के वरिष्ठ IPS अधिकारी सी.वी. आनंद के मामले से की। रिपोर्टों के अनुसार, सी.वी. आनंद ने तेलंगाना के DGP के रूप में पदभार ग्रहण करते समय अपने कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शपथ ली थी। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने X पर लिखा कि जिस देश के प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन का उद्घाटन सेंगोल और साधुओं की मौजूदगी में किया, वहां एक मुस्लिम IPS अधिकारी का “अस्सलामुअलैकुम” और “इंशाअल्लाह” कहने पर तबादला किया जाना हास्यास्पद है।
सूचित




















