तुर्की
2 मिनट पढ़ने के लिए
वर्तमान स्थिति पर बयान देते हुए विदेश मंत्री हकान फिदान बोले मक्का पैक्ट हमला नहीं, रक्षा समझौता है
फिदान ने कहा कि रक्षा समझौते का अर्थ यह है कि अगर समझौते का कोई पक्ष हमला झेलता है, तो उसकी रक्षा के लिए बाकी पक्ष उसके साथ खड़े होते हैं।
वर्तमान स्थिति पर बयान देते हुए विदेश मंत्री हकान फिदान बोले मक्का पैक्ट हमला नहीं, रक्षा समझौता है
तुर्किए के विदेश मंत्री हाकान फिदान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। Reuters
 

तुर्किए के विदेश मंत्री हकान फिदान ने मक्का पैक्ट को लेकर कहा है कि यह हमला करने का समझौता नहीं, बल्कि रक्षा समझौता है। फिदान अंकारा में हंगरी की उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अनीता ओर्बन के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे।

फिदान ने कहा कि इस मुद्दे पर समय-समय पर सामने आने वाली “सस्ती राजनीतिक बयानबाजी” जमीन की हकीकत से मेल नहीं खाती।

उन्होंने कहा कि यमन में वैध सरकार की सेनाएं अपना संघर्ष जारी रखे हुए हैं और सऊदी अरब उनका समर्थन कर रहा है।

फिदान के अनुसार, तुर्किए भी इस मुद्दे को शांति और संवाद के जरिए हल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। उन्होंने जोड़ा की रक्षा समझौते का अर्थ यह है कि अगर समझौते का कोई पक्ष हमला झेलता है, तो उसकी रक्षा के लिए बाकी पक्ष उसके साथ खड़े होते हैं।

इस संदहर्ब में उन्होंने कहा, “तुर्किए किसी दूसरे देश की जमीन पर अपने सैनिक भेजकर वहां हमला करने नहीं जा रहा। यह एक रक्षा समझौता है।”

यमन से आने वाले हमलों के बारे में फिदान ने कहा कि तुर्किए रक्षा के क्षेत्र में क्या योगदान दे सकता है, इस पर पाकिस्तान के साथ तकनीकी आकलन किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये सैन्य आकलन हैं और तुर्किये व पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच इस पर काम जारी है।

31 अगस्त को इस्तांबुल में गठबंधन की पहली 'स्ट्रैटेजिक पॉलिटिकल एंड डिफेंस कमिटी' की बैठक में, तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान तनाव कम करने और संयम बरतने का समर्थन करने तथा क्षेत्रीय विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने पर सहमत हुए।

अगस्त में तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने 'मक्का अलायंस' बनाया था। इसके बाद तीनों देश स्थायी संस्थान बनाने और सामूहिक प्रतिरोध व रक्षा क्षमताओं को मजबूत करने पर सहमत हुए थे।

स्रोत:Others
खोजें
एर्दोग़ान गाजा के संबंध में 'पैक्टा संट सर्वंदा' का आह्वान किया, इजरायली आतंकवाद की निंदा की
'भारत और तुर्किए एक-दूसरे से अनजान नहीं रह सकते': दिल्ली में तुर्किए के राजदूत
तुर्किए से भाईचारे का रिश्ता पाकिस्तान के अस्तित्व में आने से भी पुराना है: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच संयुक्त रक्षा समझौते को तुर्किए की संसदीय समिति की मंजूरी
तुर्किए, क़तर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने 'बद्र' रक्षा सहयोग समझौता पर हस्ताक्षर किए।
तुर्किए, क़तर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच रक्षा उद्योग समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी
तुर्किए के एर्दोआन ने रियाद हवाई अड्डे पर हौथी हमलों की निंदा की, सऊदी अरब का समर्थन किया।
डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किए और पाकिस्तान द्वारा सऊदी अरब को सैन्य समर्थन देने के समझौते का स्वागत किया
एमिने एर्दोगन ने पहली महिलाओं के कॉल का नेतृत्व किया, जिसमें संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क की मांग की गई है जो ऑनलाइन बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करे।
'इतिहास खामोश हो जाए, तो भी सच नहीं दबेगा': तुर्किए ने इज़राइली मंत्री की टिप्पणी की आलोचना की
गाजा 'हमारे समय का सबसे अमानवीय, सबसे शर्मनाक कैंप' - एर्दोगान, संयुक्त राष्ट्र में
तुर्किए और सात अन्य देशों ने इज़राइल से युद्धविराम उल्लंघनों को समाप्त करने की मांग की है।
एर्दोगान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् सुधार की मांग करते हैं, वीटो शक्ति के उन्मूलन की अपील करते हैं
तुर्किए के खुफिया प्रमुख का क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय वार्ता के लिए पाकिस्तान का दौरा
मक्का संयुक्त रक्षा समझौते से इस्लामी दुनिया को संदेश गया: एर्दोआन
मक्का रक्षा संधि नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के लिए मंच तैयार करती है: तुर्किए के फिदान
तुर्किए और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की इस्तांबुल में मुलाकात
भारत-तुर्किए संबंधों में हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं: तुर्किए के राजदूत अली मुरात एरसोय
NATO समिट के बाद ईरान द्वारा ट्रंप के खिलाफ साजिश रचने के इजरायल के दावे पर CIA को शक था
मक्का रक्षा समझौता क्षेत्रीय जिम्मेदारी का परिणाम, किसी देश को निशाना नहीं: एर्दोआन