पश्चिम बंगाल के मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने बांग्लादेश को लेकर बयान देते हुए दावा किया है कि भारत 16 दिसंबर तक बांग्लादेश पर कब्ज़ा कर लेगा। उन्होंने पड़ोसी देश में हिंदुओं की कथित हत्याओं का बदला लेने की भी बात कही है। यह बयान उन्होंने 24 नवंबर को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले के भाटपाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए दिया। ग़ौरतलब है कि 16 दिसंबर को बांग्लादेश में विजय दिवस मनाया जाता है। इसी दिन 1971 में बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। इसी तारीख़ को बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना ने भी भारत से स्वदेश लौटने की योजना की घोषणा की है।
सूचित














