दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए साझा ढांचे का दिया प्रस्ताव
शनिवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए मलिक ने जलवायु परिवर्तन को सभ्यताओं का दुश्मन बताया।
दिल्ली में पाकिस्तानी मंत्री ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा के लिए साझा ढांचे का दिया प्रस्ताव
उर्दू में दिए अपने संबोधन में मलिक ने दिल्ली की साझा सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का भी ज़िक्र किया। Outlook India / TRT Hindi
 

नई दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ के पहले सभ्यतागत संवाद में पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने ऐतिहासिक धरोहरों को जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए सदस्य देशों के बीच एक साझा ढांचा बनाने का प्रस्ताव रखा है।

शनिवार को सम्मेलन को संबोधित करते हुए मलिक ने जलवायु परिवर्तन को सभ्यताओं का दुश्मन बताया। उन्होंने नेपाल में हिमालयी क्षेत्र में आई हालिया बाढ़ और साल 2022 में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ का ज़िक्र किया, जिसमें करीब 1,700 लोगों की मौत हुई थी और देश का लगभग एक-तिहाई हिस्सा पानी में डूब गया था।

मलिक ने प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के शहर मोहनजोदड़ो का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन दीवारों को साढ़े चार हज़ार साल तक कोई नुक़सान नहीं पहुंचा सका, वे महज़ चार दिनों की बारिश में ढह गईं।

उन्होंने ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए तीन प्रस्ताव रखे, जिनमें एससीओ देशों के सांस्कृतिक संस्थानों का साझा नेटवर्क बनाना, ऐतिहासिक स्थलों का डिजिटल संग्रह तैयार करना और प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुक़सान से निपटने के लिए जलवायु-अनुकूल संरक्षण ढांचा विकसित करना शामिल है।

उर्दू में दिए अपने संबोधन में मलिक ने दिल्ली की साझा सांस्कृतिक विरासत और प्रसिद्ध शायर मिर्ज़ा ग़ालिब का भी ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान प्राचीन इमारतों, मस्जिदों, मंदिरों और दरगाहों ने प्रभावित लोगों को शरण दी थी।

ग़ौरतलब है कि 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य संघर्ष के बाद यह किसी पाकिस्तानी संघीय मंत्री की पहली भारत यात्रा है।

इससे पहले शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए एससीओ के दस सदस्य देशों के बीच संवाद, आपसी विश्वास और सद्भाव बढ़ाने पर ज़ोर दिया था।

स्रोत:َAA
खोजें
लद्दाख में प्रदर्शन से पहले सोनम वांगचुक ने लगाया नज़रबंद किए जाने का आरोप
चीन से सीमा पर तनाव के बीच भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 26 नई सड़कों और 33 पुलों के निर्माण को मंज़ूरी
भारत को आर्थिक वृद्धि के लिए बेहतर रोज़गार पैदा करने और उत्पादकता बढ़ाने की ज़रूरत: IMF
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अनुदान आधारित जलवायु वित्तपोषण का आह्वान किया
किश्तवाड़ में दो लापता पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव बरामद
सिंधु जल संधि स्थगित होने के बीच चिनाब पर दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी में भारत
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ी निगरानी प्रणाली की सीमा
COP31 में पाकिस्तान ने स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 15 लाख के पार
COP31 में एर्दोआन ने विकसित देशों से जलवायु कार्रवाई तेज़ करने की अपील की
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में तैनात सेना के जवान को गोली मारी
COP31 में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने 'जलवायु न्याय समझौते' का आह्वान किया
ड्रग तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे कार्रवाई, खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमति
पाकिस्तान ने लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए भारत को ठहराया ज़िम्मेदार
तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में तीन मज़दूरों की मौत