दिल्ली में SCO का पहला सभ्यतागत संवाद संपन्न, सभी सभ्यताओं को समान सम्मान देने पर ज़ोर
सदस्य देशों ने आपसी विश्वास, समानता, संवाद और सांस्कृतिक विविधता के सम्मान के आधार पर ऐतिहासिक संबंधों को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
दिल्ली में SCO का पहला सभ्यतागत संवाद संपन्न, सभी सभ्यताओं को समान सम्मान देने पर ज़ोर
FILE PHOTO: तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन 2025 / Reuters (Wire)
 

नई दिल्ली में शंघाई सहयोग संगठन यानी एससीओ का पहला तीन दिवसीय सभ्यतागत संवाद रविवार को संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के सदस्य देशों ने सभी सभ्यताओं की पहचान, उनके ऐतिहासिक योगदान और सांस्कृतिक विविधता का समान रूप से सम्मान करने पर ज़ोर दिया।

सम्मेलन के समापन पर जारी ‘इंद्रप्रस्थ घोषणापत्र’ में कहा गया कि प्रत्येक सभ्यता को एक समान आवाज़ के रूप में मान्यता दी जानी चाहिए और मानवता के विकास में उसके योगदान का सम्मान होना चाहिए।

सदस्य देशों ने आपसी विश्वास, समानता, संवाद और सांस्कृतिक विविधता के सम्मान के आधार पर ऐतिहासिक संबंधों को मज़बूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

घोषणापत्र में सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समेत आधुनिक तकनीकों के सकारात्मक इस्तेमाल का भी समर्थन किया गया। साथ ही ऐतिहासिक इमारतों, संगीत, खानपान, पारंपरिक ज्ञान और वस्त्र संस्कृति जैसे क्षेत्रों में साझा परियोजनाएं और प्रदर्शनियां आयोजित करने पर सहमति जताई गई।

शुक्रवार को सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एससीओ के दस सदस्य देशों के बीच संवाद, आपसी विश्वास और सद्भाव बढ़ाने का आह्वान किया था।

साल 2001 में स्थापित शंघाई सहयोग संगठन में भारत, पाकिस्तान, चीन, रूस, ईरान और बेलारूस समेत दस देश शामिल हैं। फिलहाल 2026-27 के लिए संगठन के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की अध्यक्षता पाकिस्तान के पास है।

स्रोत:َAA
खोजें
लद्दाख में प्रदर्शन से पहले सोनम वांगचुक ने लगाया नज़रबंद किए जाने का आरोप
चीन से सीमा पर तनाव के बीच भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 26 नई सड़कों और 33 पुलों के निर्माण को मंज़ूरी
भारत को आर्थिक वृद्धि के लिए बेहतर रोज़गार पैदा करने और उत्पादकता बढ़ाने की ज़रूरत: IMF
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अनुदान आधारित जलवायु वित्तपोषण का आह्वान किया
किश्तवाड़ में दो लापता पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव बरामद
सिंधु जल संधि स्थगित होने के बीच चिनाब पर दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी में भारत
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ी निगरानी प्रणाली की सीमा
COP31 में पाकिस्तान ने स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 15 लाख के पार
COP31 में एर्दोआन ने विकसित देशों से जलवायु कार्रवाई तेज़ करने की अपील की
उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति के अंगरक्षक दल में तैनात सेना के जवान को गोली मारी
COP31 में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने 'जलवायु न्याय समझौते' का आह्वान किया
ड्रग तस्करी रोकने के लिए भारत और अमेरिका मिलकर करेंगे कार्रवाई, खुफिया जानकारी साझा करने पर सहमति
पाकिस्तान ने लाहौर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए भारत को ठहराया ज़िम्मेदार
तमिलनाडु में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की फैक्ट्री में तीन मज़दूरों की मौत