X का दावा है कि भारत सरकार ने उसे रॉयटर्स के अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था
शनिवार देर रात भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए रॉयटर्स न्यूज़ के दो अकाउंट अस्थायी रूप से निलंबित कर दिए गए थे।
X का दावा है कि भारत सरकार ने उसे रॉयटर्स के अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था
फाइल फोटो: मैसेजिंग प्लेटफॉर्म X, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, के शीर्ष पर 'X' लोगो दिखाई दे रहा है / Reuters

सोशल मीडिया कंपनी X ने दावा किया है कि भारत सरकार ने उसे रॉयटर्स के अकाउंट ब्लॉक करने का आदेश दिया था। दो रॉयटर्स न्यूज़ अकाउंट @Reuters और @ReutersWorld शनिवार को निलंबित कर दिए गए थे और रविवार रात को बहाल कर दिए गए।

X का बयान भारत के प्रेस सूचना ब्यूरो के प्रवक्ता की टिप्पणियों के विपरीत है, जिन्होंने कहा था कि किसी भी सरकारी एजेंसी ने रॉयटर्स हैंडल पर ऐसी किसी कारवाई का आदेश दिया था।

X ने यह भी कहा की, "इन अवरुद्ध आदेशों के कारण भारत में चल रही प्रेस सेंसरशिप को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। X सभी उपलब्ध कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।"

इस सब के विपरीत भारतीय मंत्रालय ने कहा, "सरकार ने 3 जुलाई, 2025 को कोई नया ब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया है और रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड सहित किसी भी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय समाचार चैनल को ब्लॉक करने का उसका कोई इरादा नहीं है।"

"जैसे ही भारत में एक्स प्लेटफॉर्म पर रॉयटर्स और रॉयटर्स वर्ल्ड को ब्लॉक किया गया, सरकार ने तुरंत 'एक्स' को उन्हें अनब्लॉक करने के लिए लिखा। सरकार ने 5 जुलाई 2025 की देर रात से 'एक्स' के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा और सख्ती से प्रयास किया।"

रॉयटर्स की एक प्रवक्ता ने सप्ताहांत में कहा कि समाचार एजेंसी भारत में अपने खातों को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए एक्स के साथ काम कर रही है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि एजेंसी इस बारे में और कोई टिप्पणी नहीं करेगी।

स्रोत:Reuters
खोजें
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में सैन्य अभियानों में 17 उग्रवादी और एक सैनिक की मौत
होर्मुज में भारत, चीन, इराक और कतर के जहाजों को ईरान ने दी छूट, भारतीय जहाजों से वसूला जा रहा शुल्क
भारत और वियतनाम के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति
चीन-पाकिस्तान रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमत
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवात 'मुरासु', 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं
सऊदी अरब में हमलों के बीच भारत से उड़ानें प्रभावित
बढ़ती समुद्री चुनौतियों के बीच भारत बनाएगा नई पीढ़ी के स्टेल्थ युद्धपोत
पाकिस्तान को मिली G24 की अध्यक्षता, विकासशील देशों के लिए वैश्विक व्यवस्था में सुधार की उठाएगा मांग
भारत ने अंतरिक्ष में स्थापित किया NVS-03 नेविगेशन उपग्रह
मतदाता सूची से नाम हटाने के विरोध में दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन
बांग्लादेश में 2024 के जनविद्रोह के दौरान छह लोगों की हत्या के मामले में अवामी लीग नेता मौत की सजा
'भारत और तुर्किए एक-दूसरे से अनजान नहीं रह सकते': दिल्ली में तुर्किए के राजदूत
भूटान में हिमनद झील फटने से अचानक आई बाढ़, पश्चिम बंगाल और असम में हाई अलर्ट
तुर्किए से भाईचारे का रिश्ता पाकिस्तान के अस्तित्व में आने से भी पुराना है: प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ