दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
भारत ने ‘सी ड्रैगन 2026’ नौसैनिक अभ्यास में लिया हिस्सा, पनडुब्बी रोधी क्षमताओं पर फोकस
यह दो सप्ताह तक चलने वाला अभ्यास जिसमे 5 देश भाग ले रहें हैं मुख्य रूप से पनडुब्बी रोधी युद्ध क्षमताओं को मजबूत करने पर केंद्रित है।
भारत ने ‘सी ड्रैगन 2026’ नौसैनिक अभ्यास में लिया हिस्सा, पनडुब्बी रोधी क्षमताओं पर फोकस
भारतीय नौसेना का P-8I विमान गुआम में अभ्यास सी ड्रैगन के लिए तैनात है X/livefist

भारत ने अमेरिका के नेतृत्व में आयोजित बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास सी ड्रैगन 2026 में भाग लिया है, जो इस समय पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में गुआम के पास आयोजित हो रहा है। इस अभ्यास में भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया, जापान और न्यूजीलैंड की सेनाएं भी शामिल हैं।

यह दो सप्ताह तक चलने वाला अभ्यास मुख्य रूप से एंटी-सबमरीन वॉरफेयर क्षमताओं को मजबूत करने पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य जटिल समुद्री परिस्थितियों में पनडुब्बियों का पता लगाने, उनका पीछा करने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता को बेहतर बनाना है।

अभ्यास को अमेरिकी नौसेना द्वारा संचालित किया जा रहा है। इसमें शामिल देश उन्नत तकनीकों और रणनीतियों के जरिए समन्वय बढ़ाने और परिचालन दक्षता को परख रहे हैं।

अभ्यास के दौरान नौसैनिक बलों को सिम्युलेटेड और वास्तविक पनडुब्बी लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर कार्रवाई करने जैसे जटिल अभ्यासों से गुजरना पड़ता है। इससे उनकी गति, सटीकता और सामूहिक प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण होता है।

ऑस्ट्रेलिया की वायु सेना, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स, ने एक P-8A पोसेडेन विमान और लगभग 50 कर्मियों को इस अभ्यास में तैनात किया है। वहीं न्यूजीलैंड की रोएल न्यू जेयलेन्ड एयर फोर्स ने भी अपने P-8A विमानों के साथ शामिल है।

ये सभी विमान गुआम के एंडरसन एयर फोर्स बेस से संचालित हो रहे हैं और समुद्र में पनडुब्बियों की खोज और निगरानी के लिए उन्नत तकनीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

भारत और ऑस्ट्रेलिया, क्वाड नामक गठबंधन के माध्यम से संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान से भी जुड़े हुए हैं। इसे व्यापक रूप से चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के उद्देश्य से गठित एक गुट के रूप में देखा जाता है। यह समूह हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर केंद्रित एक रणनीतिक मंच के रूप में कार्य करता है।

स्रोत:Others
खोजें
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लीक
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार