दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
मध्य पूर्व संकट पर भारत–अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने पुष्टि की कि दोनों देशों के नेताओं के बीच मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति पर चर्चा हुई और साझा प्राथमिकताओं पर मिलकर काम जारी रखने पर सहमति बनी।
मध्य पूर्व संकट पर भारत–अमेरिका की ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा
भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोटे न्यूयॉर्क पैलेस होटल में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की। सितमबर 2025 / AP

भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने सोमवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबीओ से फोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया के हालात और ऊर्जा सुरक्षा पर चर्चा की।

जयशंकर ने X पर जानकारी देते हुए कहा कि बातचीत में क्षेत्रीय संघर्ष और उसके वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पर विस्तार से विचार किया गया। उन्होंने विशेष रूप से ऊर्जा आपूर्ति से जुड़ी चिंताओं को प्रमुख मुद्दा बताया।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है जब 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए सैन्य हमलों के बाद क्षेत्र में तनाव लगातार बढ़ रहा है।

जवाबी कार्रवाई में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए इज़राइल, जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है, जिससे बुनियादी ढांचे को नुकसान और वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बढ़ी है।

इसी बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमलों को पांच दिन के लिए स्थगित करने का आदेश दिया है, यह कहते हुए कि तेहरान के साथ बातचीत “सकारात्मक और उपयोगी” रही है।

होरमुज़ बंद होने के कारण एशिया के अधिकांश हिस्सों में ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।

स्रोत:AA
खोजें
इज़राइल के यरुशलम में एक अपार्टमेंट में भारतीय कामगार का शव मिला
अस्थायी टैरिफ खत्म होते ही अमेरिका ने भारत पर लगाया 10% ‘फोर्स्ड लेबर’ टैरिफ
भारत ने कश्मीरी कार्यकर्ता खुर्रम परवेज और पत्रकार इरफान मेहराज को रिहा किया
सिक्किम सुरंग हादसे में फंसे सभी 25 लोगों की मौत, चार दिन बाद बचाव अभियान समाप्त
दक्षिण एशिया में स्थायी शांति के लिए कश्मीर विवाद का न्यायपूर्ण समाधान जरूरी: इशाक डार
मोदी युवाओं के मुद्दे पर ‘घबराए’ हुए हैं: कांग्रेस
चीन ने भारत से संबंधों की ‘सकारात्मक गति’ बनाए रखने को कहा
पेपर लीक की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है: प्रधानमंत्री मोदी
दिल्ली में CJP मार्च के दौरान पैलेट गन और शॉक बैटन इस्तेमाल के आरोप
सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग हादसे में मृतकों की संख्या 20 हुई
मुंबई की विशेष अदालत ने 44 सोमाली समुद्री लुटेरों को उम्रकैद की सजा सुनाई
भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी, जापान की टाकेडा कंपनी की QDENGA को अनुमति
भारतीय अधिकारियों का कहना है की सिंधु जल संधि मौजूदा रूप में फिर लागू नहीं होगी
ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, चार भारतीय नाविकों की मौत
पाकिस्तान ने SCO सीमा सेवा प्रमुखों की बैठक की मेजबानी की, समिट में भारत भी शामिल
भारत ने नागरिकों को ईरान यात्रा टालने की सलाह दी
अयोध्या राम मंदिर में दान की कथित हेराफेरी की जांच तेज
बांग्लादेशी पासपोर्ट पर फिर लिखा जाएगा ‘इजराइल को छोड़कर सभी देशों के लिए मान्य’
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई