दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
होर्मुज में मालवाहक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए।
होर्मुज में मालवाहक जहाज पर हमला, भारतीय नाविक की मौत
FILE: होरमुज़ में एक जहाज़

होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक जहाज पर हुए हमले में एक भारतीय नाविक की मौत हो गई। ओमान और भारत के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है।

ओमान के मैरीटाइम सिक्युरिटी सेंटर ने बताया कि एंटीगुआ और बारबुडा के झंडे वाले जहाज केप दाओ पर ओमान के तट से 2.5 नॉटिकल मील दूर हमला हुआ।

बयान के अनुसार, हमले के कारण जहाज के इंजन रूम में आग लग गई और एक क्रू सदस्य की मौत हो गई।

ओमानी नौसेना ने जहाज से 27 क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला।

भारत के विदेश मंत्रालय ने केप दाओ पर हुए हमले की निंदा की और कहा कि इसमें “एक भारतीय नागरिक ने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई।”

मंत्रालय ने क्षेत्र में संघर्षरत पक्षों से बातचीत की ओर लौटने की अपील की।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में वाणिज्यिक जहाजों, नाविकों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए। मंत्रालय ने यह भी कहा कि क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में स्वतंत्र और निर्बाध नौवहन तथा व्यापार जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

भारत दुनिया भर की मर्चन्ट शिपिंग में नाविकों का बड़ा स्रोत है। मध्य पूर्व युद्ध शुरू होने के बाद होर्मुज क्षेत्र में हुए हमलों में कई भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है।

स्रोत:Other
खोजें
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 स्थानों पर वायु और ड्रोन हमले किए
यूक्रेन विदेश मंत्री से जयशंकर की मुलाकात, कहा संवाद और कूटनीति ही आगे का रास्ता
जोधपुर में तरंग शक्ति-26 अभ्यास में सात विदेशी वायु सेनाएं लेंगी हिस्सा
पाकिस्तान की मस्जिद में आत्मघाती हमले की UN सुरक्षा परिषद ने निंदा की
EU और छह साझेदार देशों ने ‘पार्टनर्स फॉर मुलटीलेटरल’ पहल शुरू की, भारत का भी समर्थन
SIR प्रक्रिया में 13.98 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए: कांग्रेस का आरोप
इटली स्कूलों में बुर्का और हिजाब पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है
SIR को कांग्रेस ने बताया ‘भारतीयों को मताधिकार से वंचित करने का तरीका’
राम मंदिर दान चोरी मामले में SIT रिपोर्ट, CCTV में अनधिकृत रूप से नकदी निकालने के 105 मामले दर्ज
फ्रांस ने होर्मुज में नौवहन स्वतंत्रता के लिए भारत के साथ काम करने की इच्छा जताई
भारत संयुक्त राष्ट्र में नए ‘पार्टनर्स फॉर मूलटीलेटरलिस्म’ समूह की पहली बैठक में शामिल होगा
भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास SLINEX-26 विशाखापत्तनम में शुरू
पाकिस्तान का दावा है कि उसने अफगानिस्तान में एक वायु हमले में 28 'आतंकवादियों' को मार गिराया है, लेकिन काबुल कहता है कि इस हमले में 3 नागरिक मारे गए हैं।
जापानी वायुसेना प्रमुख की तेजस उड़ान विमान पर भरोसे का साफ उदाहरण: वायुसेना प्रमुख
नॉर्मन फिंकेलस्टीन ने गाजा में बच्चों की मौतों को लेकर इजरायल की आलोचना की
“पाकिस्तान की हंगोर पनडुब्बियां हमारे लिए बड़ी सिरदर्द साबित होने वाली हैं।”: पूर्व वाइस एडमिरल
अरब सागर में भारतीय नौसेना के जहाज़ और पाकिस्तानी जहाज़ PNS हुनेन की टक्कर
BRICS डिनर मेन्यू पर दुनिया के नेताओं पर शाकाहारी खानपान थोपने का आरोप
‘अस्सलामुअलैकुम’ और ‘इनशाल्लाह’ कहने पर मुस्लिम IPS अधिकारी का तबादला
BRICS में शी जिनपिंग की भागीदारी के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, 50 से अधिक सदस्य हिरासत में