उत्तरी अरब सागर में भारतीय नौसेना के एक युद्धपोत और पाकिस्तानी पोत PNS हुनेन के बीच टक्कर का मामला सामने आया है। घटना 15 सितंबर को ओमान से करीब 220 किलोमीटर पूर्व में हुई बताई जा रही है। भारत ने इस घटना को लेकर पाकिस्तान के राजनयिक को तलब किया और कड़ा विरोध दर्ज कराया। भारत ने कहा है कि यह 1991 के उस द्विपक्षीय समझौते का उल्लंघन है, जिसके तहत दोनों देशों के नौसैनिक पोतों को समुद्र में कम से कम 3 नॉटिकल मील की दूरी बनाए रखनी होती है। पाकिस्तान की ओर से इस घटना पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
सूचित



















