दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
बिश्केक में चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, एलएसी की स्थिति पर हुई चर्चा
राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, “बिश्केक में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से बातचीत करके खुशी हुई।”
बिश्केक में चीनी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, एलएसी की स्थिति पर हुई चर्चा
भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून से मुलाकात की। X/sidhant

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार (29 अप्रैल) को बिश्केक में एक बहुपक्षीय सम्मेलन के इतर अपने चीनी समकक्ष डोंग जून से मुलाकात की।

यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन के रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान हुई। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा LAC के साथ समग्र स्थिति की समीक्षा की। हालांकि, बातचीत में क्या विशेष चर्चा हुई, इस पर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा, “बिश्केक में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से बातचीत करके खुशी हुई।”

SCO एक बहुपक्षीय सुरक्षा और राजनीतिक मंच है, जिसमें भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और अन्य सदस्य देश शामिल हैं।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलौसोव से भी मुलाकात की।

उन्होंने कहा, “बिश्केक में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान रूस के रक्षा मंत्री आंद्रेई बेलोसोव के साथ शानदार बातचीत हुई।”

राजनाथ सिंह सोमवार को किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे थे, जहां वह एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए गए हैं।

स्रोत:Other
खोजें
चीन निर्मित पहली हंगोर-क्लास पनडुब्बी पाकिस्तान नौसेना में शामिल हुई
मिजोरम में अहम उग्रवादी विद्रोही समूह ने डाले हथियार
भारत सरकार ने नागरिकता संशोधन नियम 2026 अधिसूचित किए
पाकिस्तान ने अफगान सीमा पर सैन्य कार्रवाई में 13 उग्रवादी ढेर करने का दावा किया
हॉर्मुज से गुजरने पर चीन, भारत और जापान ईरान को दे रहे हैं ट्रांजिट शुल्क: ईरानी सांसद का दावा
अमेरिका ने भारत को लौटाईं कीमत करीब 14 मिलियन डॉलर के 657 प्राचीन धरोहरें
पुणे में तीन अमेरिकी नागरिकों को ‘लीव इंडिया नोटिस’, वीजा नियमों के उल्लंघन का आरोप
ग्रेट निकोबार परियोजना को राहुल गांधी ने “विकास के नाम पर विनाश” बताया
दिल्ली के जनकपुरी में नलों से सीवर जैसा पानी, लोगों में बढ़ीं स्वास्थ्य समस्याएं।
तुर्किए का स्वदेशी सुपरसोनिक विमान
अंकारा के 3 छात्रों ने दिल्ली में आयोजित वैज्ञानिक सम्मेलन में जीता पहला स्थान
भारत-पाक संघर्ष के बाद चीनी लड़ाकू विमान बनाने वाली कंपनियों की बिक्री में उछाल
मध्य पूर्व तनाव कम करने के लिए पाकिस्तान की कूटनीतिक कोशिशें जारी: शहबाज़ शरीफ़
भारत और आर्मेनिया ने द्विपक्षीय वायु शक्ति संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा की।
इंटरपोल की रेड नोटिस में शामिल भारतीय ड्रग तस्कर सलीम डोला इस्तांबुल में गिरफ्तार