दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
DRDO ने पिनाका लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण में रॉकेट की उपयोगकर्ता-निर्धारित न्यूनतम स्ट्राइक रेंज 60 किलोमीटर को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।
DRDO ने पिनाका लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट का सफल परीक्षण किया
पिनाका लंबी दूरी का गाइडेड रॉकेट X/DRDO_India

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी DRDO ने बुधवार को पिनाका लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के बालासोर जिले में चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से किया गया।

रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परीक्षण में रॉकेट की उपयोगकर्ता-निर्धारित न्यूनतम स्ट्राइक रेंज 60 किलोमीटर को सफलतापूर्वक सत्यापित किया गया।

मंत्रालय ने कहा कि पिनाका रॉकेट ने उड़ान के दौरान सभी निर्धारित मानुवर्स पूरे किए और पूर्व निर्धारित दिशा का पालन करते हुए उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य को भेदा।

परीक्षण के दौरान रेंज इंस्ट्रूमेंटेशन सिस्टम ने रॉकेट की पूरी उड़ान को ट्रैक किया। इससे रॉकेट के प्रदर्शन, मार्ग और लक्ष्य भेदन क्षमता से जुड़ा डेटा एकत्र किया गया।

पिनाका भारत की स्वदेशी रॉकेट प्रणाली है, जिसे भारतीय सेना की लंबी दूरी की मारक क्षमता को मजबूत करने के लिए विकसित किया गया है। लंबी दूरी की गाइडेड रॉकेट क्षमता से सेना को सटीक हमले और बेहतर आपरैशनल फ्लेक्सबिलटी मिल सकती है।

DRDO का यह परीक्षण भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक और गाइडिड आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम्स के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

स्रोत:Other
खोजें
येरेवान में भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर चर्चा
यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत और 14 घायल
स्वतंत्रता दिवस पर नेतन्याहू ने मोदी को दी बधाई, PM बोले भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो
बांग्लादेश बोला शेख हसीना के प्रत्यर्पण तक भारत नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री तारिक रहमान
तुर्किए, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मक्का रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने से ट्रंप 'बहुत खुश' हैं।
भारत के बिहार राज्य में मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत
पोप ने अधिग्रहित पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ इज़राइली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया
कनाडा में UP मुख्यमंत्री समेत 8 भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इजराइल के मुद्दे पर मुस्लिम देशों को साथ आना चाहिए: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी पर केस दर्ज
रूस-पाकिस्तान माल रेल कॉरिडोर के तहत मॉस्को से सीधा कराची और फैसलाबाद तक मार्ग की तैयारी की जाएगी
मई-जुलाई में भारत में 25 मुसलमानों की मौत, 2026 सबसे घातक साल बनने की ओर: रिपोर्ट
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने बेंजामिन नेतन्याहू को "बुराई का साक्षात रूप" कहा
बेंगलुरु में ‘बांग्लादेशी पहचान’ सत्यापन अभियान में सैकड़ों प्रवासी मजदूर हिरासत में
बंगाल में SIR और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के खिलाफ जमीयत का मार्च को हाई कोर्ट की अनुमति