दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
खुफिया इंटेलीजेन्स लीक करने के मामले में असम पुलिस STF ने एक और गिरफ़्तारी करी
असम पुलिस की प्रेस रिलीज के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है।
खुफिया इंटेलीजेन्स लीक करने के मामले में असम पुलिस STF ने एक और गिरफ़्तारी करी
FILE PHOTO: संसद का उत्तरी प्रवेश-द्वार/ Reuters
 

असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने कथित जासूसी मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह मामला दूसरे देश के इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के साथ संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोपों से जुड़ा है।

असम पुलिस की प्रेस रिलीज के अनुसार, गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान 39 वर्षीय रितेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार के बेगूसराय का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, रितेश कुमार सिंह को गुवाहाटी के सातगांव इलाके में एक किराए के मकान से पूछताछ के लिए उठाया गया था।

पूछताछ के बाद उसे मामले में कथित संलिप्तता और मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार सिंह की कथित मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

अभिषेक कुमार सिंह को 4 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। प्रारंभिक जांच में रितेश कुमार सिंह की कथित तौर पर जासूसी से जुड़ी गतिविधियों में भूमिका सामने आई है।

असम पुलिस के अनुसार, उस पर सुरक्षा बलों से संबंधित गुप्त जानकारी कथित तौर पर पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव को पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने कहा कि मामले की आगे जांच जारी है।

स्रोत:Other
खोजें
नई दिल्ली में विदेश मंत्री जयशंकर से मिले आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान
लद्दाख में सोनम वांगचुक पर 60 दिनों की पाबंदी, रैलियों और विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने पर रोक
तीन दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और केट मिडलटन
मई 2025 के सैन्य संघर्ष के बाद पहली बार भारत आएंगे पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्री
ASEAN शिखर सम्मेलन में प्रवासी मज़दूरों की सुरक्षा के लिए नई घोषणा को मंज़ूरी
लद्दाख में प्रदर्शन से पहले सोनम वांगचुक ने लगाया नज़रबंद किए जाने का आरोप
चीन से सीमा पर तनाव के बीच भारत ने अरुणाचल प्रदेश में 26 नई सड़कों और 33 पुलों के निर्माण को मंज़ूरी
भारत को आर्थिक वृद्धि के लिए बेहतर रोज़गार पैदा करने और उत्पादकता बढ़ाने की ज़रूरत: IMF
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने अनुदान आधारित जलवायु वित्तपोषण का आह्वान किया
किश्तवाड़ में दो लापता पुलिसकर्मियों के गोलियों से छलनी शव बरामद
सिंधु जल संधि स्थगित होने के बीच चिनाब पर दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी में भारत
दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण ने तोड़ी निगरानी प्रणाली की सीमा
COP31 में पाकिस्तान ने स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार करने की प्रतिबद्धता दोहराई
बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों की संख्या 15 लाख के पार
COP31 में एर्दोआन ने विकसित देशों से जलवायु कार्रवाई तेज़ करने की अपील की