महाराष्ट्र में हाजी मलंग दरगाह में घुसकर हिंदुत्ववादी समूहों ने लगाए नारे
दुनिया
महाराष्ट्र में हाजी मलंग दरगाह में घुसकर हिंदुत्ववादी समूहों ने लगाए नारे
जनवरी 2024 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हाजी मलंग दरगाह को 'मुक्त' कराने के अभियान का समर्थन किया था।
 

ठाणे ज़िले के कल्याण में स्थित हाजी मलंग दरगाह में 27 अक्टूबर को हिंदुत्ववादी समूहों के सदस्यों ने प्रवेश कर नारेबाज़ी की। घटना से जुड़े विडिओ के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने दरगाह परिसर में प्रवेश कर 'हे भवानी शक्ति दे, मलंग गढ़ को मुक्ति दे' जैसे नारे लगाए। हाजी मलंग दरगाह लंबे समय से मुस्लिम समुदाय की आस्था का केंद्र रही है। हालांकि, कुछ हिंदुत्ववादी संगठन इस धार्मिक स्थल को हिंदू मंदिर बताते हुए इसे 'श्री मलंगगढ़' के नाम से संबोधित करते हैं। जनवरी 2024 में महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी हाजी मलंग दरगाह को 'मुक्त' कराने के अभियान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा था कि शिवसेना नेता आनंद दिघे ने मलंगगढ़ की मुक्ति का आंदोलन शुरू किया था और वह इस अभियान को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

अधिक वीडियो
राजस्थान के पुष्कर में इज़रायली पर्यटकों ने मनाया यहूदी पर्व
गाजा के टेंट में 10 महीने के बच्चे की ठंड से मौत हो गई
अवैध इजरायली सेटलर ने फिलिस्तीनी महिला पर हमला किया
मोहाली में हलाल मांस के इस्तेमाल पर लोगों ने जताई आपत्ति
इजरायली पर्यटकों ने श्रीलंकाई नाव चालक को समुद्र में धकेल दिया
तेलंगाना और पश्चिम बंगाल से ईसाइयों के खिलाफ नफरत प्रेरित अपराध सामने आए
पाकिस्तान ने स्वदेशी 'फाअज़' मिसाइल का सफल परीक्षण किया
महाराष्ट्र में भाजपा विधायक नितेश राणे ने की मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार की अपील
गणतंत्र दिवस पर पानी के नीचे तुर्किए का झंडा फहराया गया
ईरान का कहना है कि उसने होर्मुज के पास अमेरिका का एक जासूसी ड्रोन पकड़ लिया है।