असम के जोरहाट जिले में ट्रैफिक पुलिस के एक कांस्टेबल पर एक मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। इस घटना के बाद, पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। यह घटना 2 नवंबर की शाम को जोरहाट जिले के मारियानी कस्बे के गांधीनगर इलाके में हुई। ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अनिल ताई अपनी पत्नी और बेटी के साथ हुसनारा खातून के किराए के घर में घुसा और लोहे की रॉड से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विवाद दो किराएदार परिवारों के बीच पानी के पंप का स्विच चलाने को लेकर शुरू हुआ था। एक छोटी सी बहस बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इस हमले में महिलाओं, पुरुषों और दो साल के एक बच्चे सहित कई लोग घायल हो गए हैं।


अधिक वीडियो
असम में पुलिस कांस्टेबल ने मुस्लिम परिवार के घर में घुसकर मारपीट की
ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल अनिल ताई अपनी पत्नी और बेटी के साथ हुसनारा खातून के किराए के घर में घुसा और लोहे की रॉड से परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया
अधिक वीडियो