उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ज़िले के जहांगीराबाद में ईद की नमाज़ को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार, ईदगाह में जगह भर जाने के बाद कुछ नमाज़ी बाहर नमाज़ अदा करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने उन्हें ईदगाह के बाहर नमाज़ पढ़ने से रोक दिया।
इसके बाद नमाज़ियों ने पूर्व विधायक होशियार सिंह और ज़िला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा से शिकायत की कि पुलिस उन्हें नमाज़ अदा करने की अनुमति नहीं दे रही है। बहस के दौरान पूर्व विधायक होशियार सिंह ने CO पर मनमानी करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जब ईदगाह में जगह नहीं बची थी, तो प्रशासन को वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में ईद के दौरान सार्वजनिक स्थानों के इस्तेमाल को लेकर प्रशासन की सख्ती देखी जा रही है। भाजपा से संभन्दित एक प्रमुख हिन्दुत्व समूह, विश्व हिंदू परिषदने सड़कों पर नमाज पढ़ने पर देशव्यापी प्रतिबंध लगाने की मांग की है, और इसे समुदाय द्वारा "शक्ति प्रदर्शन" बताया है। 18 मई को मुख्य मंत्री आदित्यनाथ ने कहा था कि मुसलमानों को ईद की नमाज "बारी-बारी से" शिफ्ट में अदा करनी चाहिए।
