चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से कहा है कि चीन और पाकिस्तान की पारंपरिक दोस्ती “अटूट” है और बीजिंग ने हमेशा अपनी पड़ोसी कूटनीति में पाकिस्तान के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी है।
शी जिनपिंग ने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित हुए 75 साल हो चुके हैं। इस दौरान चीन और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को समझा, भरोसा किया और समर्थन दिया।
उन्होंने कहा, “राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से चीन और पाकिस्तान ने एक-दूसरे को समझा है, एक-दूसरे पर भरोसा किया है और एक-दूसरे का समर्थन किया है। इससे हमारी अटूट पारंपरिक दोस्ती बनी है।”
चीनी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों में बदलाव के बावजूद चीन ने हमेशा पाकिस्तान के साथ रिश्तों को अपनी पड़ोसी कूटनीति में अहम स्थान दिया है।
