दिल्ली के मालवीय नगर में एक अफ्रीकी प्रवासी को पुलिस द्वारा हिंसक तरीके से घसीटने का एक वीडियो वायरल हुआ। स्क्रॉल के अनुसार, पिछले हफ़्ते दिल्ली पुलिस ने लगभग तीस अफ्रीकी शरणार्थियों को गिरफ़्तार किया और उन्हें लंपुर जेल ले जाया गया।
मानवाधिकार समर्थकों का दावा है कि पुलिस अफ्रीकी शरणार्थियों को निशाना बना रही है। हाल ही में रोहिंग्या लोगों की गिरफ़्तारियों के साथ यह मामला भी जुड़ गया है।
