अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ जारी बातचीत में पाकिस्तान की मध्यस्थ भूमिका पर भरोसा जताया। ट्रंप ने कहा कि वॉशिंगटन पाकिस्तान की भूमिका पर पुनर्विचार नहीं कर रहा है और तेहरान से निपटने के लिए उसे चीन की मदद की जरूरत नहीं है।
ट्रंप ने बीजिंग रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत की, वहीं पेंटागन ने कांग्रेस को सूचित किया कि ईरान के साथ युद्ध की लागत बढ़कर लगभग 29 अरब डॉलर हो गई है।
