इज़राइल के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत फ्लेर हसन-नाहूम ने कहा है कि भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे यानी IMEC और I2U2 जैसे मंचों के भविष्य को लेकर अब भी अवसर मौजूद हैं।
IMEC और I2U2 के भविष्य पर बोलते हुए हसन-नाहूम ने कहा, “यहां अब भी एक अवसर है। मैं इस बारे में भारतीय राजदूत से बात कर रही थी और वह भी मुझसे सहमत थे।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के बाद भारत और इज़राइल के बीच कई व्यापार समझौतों की रूपरेखा तैयार हुई है। उनके मुताबिक, इन समझौतों के आधार पर क्षेत्रीय सहयोग को और आगे बढ़ाया जा सकता है।
