गुजरात के अमरेली जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां एक शेर को सुरक्षित तरीके से कुएं से बाहर निकाला गया। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अमरेली जिले में शिकार की तलाश में घूम रहा एक शेर अचानक एक कृषि कुएं में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। वन अधिकारियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शेर को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया।
