पाकिस्तान नौसेना ने अरब सागर में फंसे एक व्यापारी जहाज की सहायता के लिए मानवीय बचाव अभियान शुरू किया है। सुरक्षा सूत्रों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
MV Gautam नामक जहाज में सवार छह भारतीय और एक इंडोनेशियाई क्रू सदस्य को आपात सहायता प्रदान की जा रही है। यह जहाज ओमान से भारत की ओर जा रहा था, जब समुद्र में तकनीकी खराबी आ गई। बताया गया कि इस घटना के बाद मैरिटाइम रेस्क्यू एंड कोऑर्डिनेशन सेंटर, मुंबई ने मदद का अनुरोध किया। आपातकालीन अनुरोध मिलने पर पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी के जहाज PNS कश्मीर को बचाव अभियान के लिए तैनात किया गया।
