अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के प्रति समर्थन जताते हुए कहा है कि भारत जरूरत पड़ने पर अमेरिका पर “100 प्रतिशत” भरोसा कर सकता है। ट्रंप ने कहा, “भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। अगर उन्हें कभी मदद की जरूरत हो, तो उन्हें पता है कि कहां फोन करना है। वे यहीं फोन करेंगे।”
ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की और कहा कि वह उनके “बड़े प्रशंसक” हैं। उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा प्रशंसक हूं। उन्हें मेरा नमस्ते कहिए और बताइए कि मैं उनका बड़ा फैन हूं।”
