गुरुवार की देर रात युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद बांग्लादेश के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए, जिससे राष्ट्रीय चुनावों से पहले और अधिक अशांति की आशंका बढ़ गई है।
इंकलाब मंच के प्रवक्ता और आम चुनाव में उम्मीदवार हादी को 12 दिसंबर)को ढाका में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करते समय नकाबपोश हमलावरों ने सिर में गोली मार दी थी।
