भारत-बांग्लादेश सीमा की ‘जीरो लाइन’ पर तीन दिन फंसे रहे 10 लोग
दुनिया
भारत-बांग्लादेश सीमा की ‘जीरो लाइन’ पर तीन दिन फंसे रहे 10 लोग
इसके बाद दोनों देशों के सीमा बलों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका।

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी से लगी भारत-बांग्लादेश सीमा पर महिलाओं और बच्चों समेत 10 लोग करीब तीन दिनों तक दोनों देशों के बीच स्थित ‘जीरो लाइन’ पर फंसे रहे। उन्हें खुले आसमान के नीचे पानी से भरे खेत के बीच बिना पर्याप्त आश्रय के रहना पड़ा।

रिपोर्टों के अनुसार, भारतीय सीमा सुरक्षा बल यानी बीएसएफ ने उन्हें बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए सीमा पार भेजने की कोशिश की, लेकिन बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश यानी बीजीबी ने उन्हें स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों देशों के सीमा बलों के बीच कई दौर की बातचीत हुई, लेकिन तत्काल कोई समाधान नहीं निकल सका।

भारत-बांग्लादेश सीमा से संबंधित मुद्दों पर दोनों पक्षों के बीच स्थापित द्विपक्षीय तंत्रों के माध्यम से चर्चा की जा रही है, विशेष रूप से भारत के सीमा सुरक्षा बल BSF और बांग्लादेश के सीमा रक्षक दल BGB के बीच 57वें महानिदेशक स्तरीय सीमा समन्वय सम्मेलन चल रहा है।

अधिक वीडियो
UP से मुस्लिम लड़की से कथित सामूहिक बलात्कार का आरोप
व्लॉगर सौरभ जोशी ने कार माइलेज घटने पर जताई नाराजगी
PM मोदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस न लेने पर न्यूजीलैंड में सवाल
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सेंट जेवियर्स स्कूल के बाहर ABVP का प्रदर्शन
मुंबई के तरीखी मुस्लिम कैफे में पहुंचे हॉलिवुड अभिनेता
दिल्ली में चीनी दूतावास के बाहर तिब्बती युवाओं का प्रदर्शन
कौशांबी में घर गिराए जाने पर ITBP जवान ने CM योगी से लगाई गुहार
नए सेना प्रमुख ने पुंछ, राजौरी और सुंदरबनी में अग्रिम इलाकों का दौरा किया
एर्दोगन-ट्रंप की NATO समिट बैठक में प्रतिबंध हटाने और F-35 पर चर्चा हुई।
मंदिरों में दिए जाने वाले दान ईसाई धर्मांतरण में इस्तेमाल: बजरंग दल नेता