असम की राजधानी गुवाहाटी में सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण जनजीवन लगभग ठप हो गया। शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति देखने को मिली, जिससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
लगातार 7 से 8 घंटे तक रातभर हुई बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया। कई इलाकों में घुटनों तक पानी जमा हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
प्रभावित क्षेत्रों में चांदमारी, नवीन नगर, रुक्मिणी नगर, जू रोड, गणेशगुड़ी, हाटीगांव और बेलटोला सर्वे जैसे इलाके शामिल हैं। सुबह तक भी इन क्षेत्रों में पानी भरा रहा और स्थिति सामान्य नहीं हो सकी।
