दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
ग्रह मंत्री ने भारत को माओवादी उग्रवाद से मुक्त होने का दावा किया
लोकसभा में “वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त करने के प्रयासों” पर चर्चा के दौरान शाह ने कहा, “माओवादियों का पोलित ब्यूरो और केंद्रीय ढांचा लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।"
ग्रह मंत्री ने भारत को माओवादी उग्रवाद से मुक्त होने का दावा किया
भारतीय ग्रह मंत्री अमित शाह / Reuters

भारत सरकार ने सोमवार को देश को माओवादी उग्रवाद से मुक्त घोषित किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद के निचले सदन लोकसभा में इस संबंध में बयान देते हुए कहा कि माओवादी संगठनों की शीर्ष संरचना लगभग पूरी तरह ध्वस्त कर दी गई है।

लोकसभा में “वामपंथी उग्रवाद से देश को मुक्त करने के प्रयासों” पर चर्चा के दौरान शाह ने कहा,
“माओवादियों का पोलित ब्यूरो और केंद्रीय ढांचा लगभग पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। हमारा लक्ष्य 31 मार्च तक भारत को नक्सल-मुक्त बनाना था। औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने पर देश को सूचित किया जाएगा, लेकिन मैं कह सकता हूं कि हम नक्सल-मुक्त हो चुके हैं।”

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार की नीति सख्त बनी रहेगी। शाह ने कहा, “हमारी सरकार की नीति है कि बातचीत केवल उन्हीं से होगी जो हथियार डालते हैं, और गोली का जवाब गोली से दिया जाएगा।”

गृह मंत्री के अनुसार, नक्सल हिंसा के कारण पिछले वर्षों में करीब 20,000 लोगों की जान गई, जिनमें लगभग 5,000 सुरक्षा कर्मी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करीब 12 करोड़ लोग लंबे समय से गरीबी में जीवन यापन कर रहे थे, जो इस समस्या से प्रभावित रहे हैं।

माओवादी समूह पिछले तीन दशकों से पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में सक्रिय रहे हैं और खुद को आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ने वाला बताते रहे हैं।

भारत सरकार पहले ही मार्च तक इस उग्रवाद को समाप्त करने का लक्ष्य तय कर चुकी थी, जिसे अब पूरा करने का दावा किया गया है।

स्रोत:AA
खोजें
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
भारत ने अग्नि-4 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर मुहर लगाएंगे: सुरक्षा स्रोत
मोदी-नेतन्याहू ने फोन पर मध्य पूर्व हालात पर चर्चा की
चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत के बाद केंद्र ने भेजी राष्ट्रीय टीम
370 हटाए जाने की बरसी पर कश्मीर में विरोध की तैयारी
शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन से भारत ने किया किनारा
लाल सागर में हमले के बाद भारतीय जहाज डूबा, 14 क्रू सदस्य सुरक्षित बचाए गए
भारत से शेख हसीना की राजनीतिक गतिविधियां रिश्तों को नुकसान पहुंचा सकती हैं: बांग्लादेश
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बृजभूषण शरण सिंह बरी
पाकिस्तान ने नए राजनयिक प्रयासों के बीच ईरानी वार्ताकारों को इस्लामाबाद आमंत्रित किया
केरल में बारिश से मौतों का आंकड़ा 15 पहुंचा, सात लोग अब भी लापता
अमेरिका में पढ़ाई के बाद काम करने वाले विदेशी छात्रों पर 1 लाख डॉलर फीस लगाने पर विचार: रिपोर्ट
बाबरी मस्जिद विध्वंस को गलत बताना ‘राष्ट्र-विरोधी’ नहीं
बॉम्बे हाई कोर्ट
यूक्रेन और मध्य पूर्व युद्धों से रक्षा आपूर्ति प्रभावित, IAF ने स्वदेशी उत्पादन पर जोर दिया