दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा की जयशंकर की ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ निराशा से प्रेरित है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा था कि भारत वैश्विक भू-राजनीति में ब्रोकर राष्ट्र की भूमिका नहीं निभा सकता।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा की जयशंकर की ‘आपत्तिजनक टिप्पणी’ निराशा से प्रेरित है।
विदेश मंत्रालय, इस्लामाबाद में प्रवक्ता की साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग। x/ForeignOfficePk

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में भारत के विदेश मंत्री जयशंकर की हाल ही की टिप्पणी को “असभ्य” और “निराशा का संकेत” बताया है।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि उसकी नीति “संयम और संतुलन” पर आधारित है, न कि “तेज बयानबाज़ी” पर। यह प्रतिक्रिया उस बयान के बाद आई, जिसमें जयशंकर ने वैश्विक राजनीति में मध्यस्थ की भूमिका पर टिप्पणी की थी।

“जब तर्क कमजोर पड़ जाते हैं, तो अपशब्दों का सहारा लिया जाता है। पाकिस्तान इस तरह के शोर-शराबे में विश्वास नहीं रखता। हमारा दृष्टिकोण संयम और शालीनता पर आधारित है, न कि बयानबाजी की अति पर,” प्रवक्ता ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा था कि भारत वैश्विक भू-राजनीति में ब्रोकर राष्ट्र की भूमिका नहीं निभा सकता। वह मध्य पूर्व संकट में पाकिस्तान के मध्यस्थ के रूप में उभरने को लेकर विपक्ष द्वारा उठाई गई चिंताओं का जिक्र कर रहे थे।

भारत में विपक्षी दलों ने भी इस मुद्दे पर सरकार को घेरा है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि पाकिस्तान का मध्यस्थ के रूप में उभरना भारत की कूटनीतिक रणनीति पर “गंभीर सवाल” खड़े करता है।

उन्होंने दावा किया कि यह स्थिति सरकार की विदेश नीति की “कमियों” को उजागर करती है। वहीं कांग्रेस के पवन खेड़ा ने भी सरकार पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया।

स्रोत:Others
खोजें
अमेरिका ने ईरान-रूस तेल पर छूट खत्म करने का किया ऐलान, भारत भी इसस छूट का लाभ उठा रहा था।
भारतीय नौसेना प्रमुख ने चेतावनी दी की वैश्विक संघर्षों का प्रभाव अब 'अपरिहार्य' है।
जेद्दा में शरीफ–बिन सलमान मुलाकात: क्षेत्रीय हालात, ईरान-अमेरिका मध्यस्थता पर चर्चा
जयशंकर ने इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात करी
UNSC में वास्तविक सुधार के लिए वीटो पावर वाले स्थायी वर्ग का विस्तार करना जरूरी: भारत
इस्लामाबाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र की अहम बैठक
भारत के विरोध के बावजूद चीन ने विवादित हिमालयी क्षेत्र में स्थानों के नामकरण का बचाव किया
अमेरिका-ईरान वार्ता अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है: ट्रंप
दक्षिण-पंथी इजरायली मंत्री ने अवैध पश्चिमी तट के विलय पर चेतावनी देने के लिए जर्मन चांसलर की आलोचना की
तेजस विमान के इंजनों के लिए भारत में बनेगा मेंटेनेंस डिपो, GE एयरोस्पेस और वायुसेना के बीच समझौता
मध्य पूर्व संकट पर जयशंकर ने कुवैत और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से  बातचीत की
पीयूष गोयल और ओमानी मंत्री के बीच भारत-ओमान व्यापार बढ़ाने पर बातचीत
इस्लामाबाद ने ईरान के रास्ते उज्बेकिस्तान को निर्यात की पहली खेप भेजी
नई दिल्ली में ईरानी राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
डेली टेलीग्राफ ने फर्जी एर्दोगान कहानी को हटा दिया