दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
पाकिस्तान का कहना है कि चीन की मध्यस्थता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता जारी है
पाकिस्तान का कहना है कि वह उन चरमपंथी समूहों को निशाना बना रहा है, जो सीमा पार हमलों में शामिल हैं।
पाकिस्तान का कहना है कि चीन की मध्यस्थता में पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता जारी है
इशाक डार का कहना है कि काबुल पर यह दबाव है कि वह पाकिस्तान के खिलाफ अफगान धरती का इस्तेमाल करने वाले आतंकवादियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई करे। / Reuters Archive

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच महीनों से जारी सीमा पार हमलों के कारण बढ़े तनाव को कम करने के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधि चीन में बातचीत कर रहे हैं।

यह बैठक चीन के उत्तर-पश्चिमी शहर उरुमची में हो रही है, जो पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार की बीजिंग यात्रा के एक दिन बाद आयोजित की गई। इस दौरान डार ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी से मुलाकात की।

दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा के साथ-साथ पाकिस्तान की उस कूटनीतिक भूमिका पर भी बातचीत हुई, जिसके तहत वह अमेरिका और ईरान को वार्ता की मेज पर लाने की कोशिश कर रहा है। साथ ही संघर्ष समाप्त करने के लिए एक संयुक्त पांच सूत्रीय योजना भी पेश की गई।

बुधवार को इस्लामाबाद लौटने पर डार को चीन का समर्थन मिला। इससे पहले, पिछले सप्ताहांत पाकिस्तान की राजधानी में सऊदी अरब, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्रियों की बैठक भी हुई थी, जो क्षेत्रीय कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा मानी जा रही है।

चीन ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ते तनाव में मध्यस्थ की भूमिका निभाने की कोशिश की है। उसने एक विशेष दूत नियुक्त किया है और तनाव कम करने में “रचनात्मक भूमिका” निभाने की प्रतिबद्धता जताई है।

पाकिस्तान का कहना है कि वह उन चरमपंथी समूहों को निशाना बना रहा है, जो सीमा पार हमलों में शामिल हैं। वहीं, काबुल प्रशासन इन आरोपों से इनकार करता है और किसी भी उग्रवादी को शरण देने से इंकार करता रहा है।

हालांकि, इस वार्ता पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय, सेना या अफगान सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

स्रोत:AFP
खोजें
अमेरिका ने ईरान-रूस तेल पर छूट खत्म करने का किया ऐलान, भारत भी इसस छूट का लाभ उठा रहा था।
भारतीय नौसेना प्रमुख ने चेतावनी दी की वैश्विक संघर्षों का प्रभाव अब 'अपरिहार्य' है।
जेद्दा में शरीफ–बिन सलमान मुलाकात: क्षेत्रीय हालात, ईरान-अमेरिका मध्यस्थता पर चर्चा
जयशंकर ने इज़राइल और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों से फोन पर बात करी
UNSC में वास्तविक सुधार के लिए वीटो पावर वाले स्थायी वर्ग का विस्तार करना जरूरी: भारत
इस्लामाबाद में पाकिस्तान, सऊदी अरब, तुर्किए और मिस्र की अहम बैठक
भारत के विरोध के बावजूद चीन ने विवादित हिमालयी क्षेत्र में स्थानों के नामकरण का बचाव किया
अमेरिका-ईरान वार्ता अगले दो दिनों में पाकिस्तान में फिर से शुरू हो सकती है: ट्रंप
दक्षिण-पंथी इजरायली मंत्री ने अवैध पश्चिमी तट के विलय पर चेतावनी देने के लिए जर्मन चांसलर की आलोचना की
तेजस विमान के इंजनों के लिए भारत में बनेगा मेंटेनेंस डिपो, GE एयरोस्पेस और वायुसेना के बीच समझौता
मध्य पूर्व संकट पर जयशंकर ने कुवैत और सिंगापुर के विदेश मंत्रियों से  बातचीत की
पीयूष गोयल और ओमानी मंत्री के बीच भारत-ओमान व्यापार बढ़ाने पर बातचीत
इस्लामाबाद ने ईरान के रास्ते उज्बेकिस्तान को निर्यात की पहली खेप भेजी
नई दिल्ली में ईरानी राजदूत ने अंतरराष्ट्रीय कानून और नौवहन की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई
डेली टेलीग्राफ ने फर्जी एर्दोगान कहानी को हटा दिया