अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे और एम777 सपोर्ट डील को मंज़ूरी दी
रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने AH-64E अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता, तकनीकी डेटा, प्रकाशन, कर्मियों की ट्रेनिंग और अन्य प्रोग्राम सपोर्ट की मांग की थी।
अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे और एम777 सपोर्ट डील को मंज़ूरी दी
File: सैन्य अभ्यास ऑरोरा 26 के प्रेस दिवस के दौरान एक बोइंग एएच-64 अपाचे हमलावर हेलीकॉप्टर युद्ध प्रदर्शन में भाग ले रहा है।

अमेरिका ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए सपोर्ट सेवाओं और संबंधित उपकरणों की संभावित बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस पैकेज की अनुमानित लागत 19 करोड़ 82 लाख डॉलर है।

इसके अलावा अमेरिकी विदेश विभाग ने भारत के लिए एम777ए2 अल्ट्रा-लाइट होवित्ज़र के रखरखाव और सपोर्ट सेवाओं की संभावित बिक्री को भी मंज़ूरी दी है। इस पैकेज की अनुमानित लागत 23 करोड़ डॉलर बताई गई है।

अपाचे हेलीकॉप्टर सपोर्ट डील के मुख्य ठेकेदार बोइंग कंपनी और लॉकहीड मार्टिन होंगे। वहीं, एम777ए2 होवित्ज़र सपोर्ट पैकेज के लिए मुख्य ठेकेदार ब्रिटेन के कंब्रिया स्थित बीएई सिस्टम्स को बताया गया है।

रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने अपाचे हेलीकॉप्टरों के लिए रखरखाव, इंजीनियरिंग, तकनीकी और लॉजिस्टिक सहायता, तकनीकी डेटा, दस्तावेज़, कर्मियों के प्रशिक्षण और अन्य कार्यक्रम सहायता की मांग की थी। एम777ए2 होवित्ज़र के लिए भारत ने दीर्घकालिक रखरखाव और सपोर्ट पैकेज मांगा है।

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इन प्रस्तावित बिक्री से क्षेत्रीय सैन्य संतुलन में कोई बुनियादी बदलाव नहीं होगा और अमेरिकी रक्षा तैयारी पर भी कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ेगा।

स्रोत:Others
खोजें
जयशंकर ने अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांडर पापारो से समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की
लड़ाकू विमानों की देरी से IAF की क्षमता पर असर, हर साल 36-40 जेट की जरूरत: एयर चीफ
रूस इस साल 70 हजार भारतीय मज़दूर लेने को तैयार: सरकार
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में बड़ी भूमिका चाहता है भारत: जयशंकर
सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारती राजदूत तलब किया
मक्का डिफेंस एग्रीमेंट में 6 से अधिक देशों की दिलचस्पी: इशाक डार
राहुल गांधी का आरोप ऑनलाइन फोरम-6 में ‘अवैध’ बदलाव किया गया
ब्रिटिश सिख ब्लॉगर जगतार सिंह जोहल को भारत में जमानत, 2017 से थे हिरासत में
भारत में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ जारी, अमेरिका और फ्रांस सहित सात देश शामिल
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में हवाई हमलों को लेकर दावे आमने-सामने
सोमाली बलों ने हाईजैक टैंकर छुड़ाया,  तीन पाकिस्तानी एक भारतीय क्रू सदस्य की मौत
रूस जाकर सेना में भर्ती होने से बचें भारतीय: विदेश मंत्रालय
विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग के खिलाफ ‘लोकतंत्र बचाओ’ प्रदर्शन का ऐलान किया
तुर्किए और पाकिस्तान के साथ मक्का डिफेंस अलायंस क्षेत्रीय स्थिरता के लिए: सऊदी क्राउन प्रिंस
मोदी और ट्रंप ने फोन पर व्यापार, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा की