दुनिया
3 मिनट पढ़ने के लिए
कश्मीर में भारतीय सैनिकों के पहुंचने की 79वीं वर्षगांठ 'ब्लेक डे' के रूप में याद करी जा रही है
भारत ने जनवरी 1948 में जम्मू-कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने उठाया था। इसके बाद 21 अप्रैल 1948 को सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव संख्या 47 पारित किया।
कश्मीर में भारतीय सैनिकों के पहुंचने की 79वीं वर्षगांठ 'ब्लेक डे' के रूप में याद करी जा रही है
FILE: जम्मू-कश्मीर में भारत द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन के विरोध में, लोग 'ब्लैक डे' (काला दिवस) मनाते हुए बैनर और तख्तियां लिए हुए हैं।/ Reuters

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सैनिकों के पहुंचने की 79वीं वर्षगांठ पर 27 अक्टूबर को पाकिस्तान और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में कश्मीरी समुदाय के कुछ संगठनों द्वारा 'ब्लैक डे' मनाया जा रहा है।

27 अक्टूबर 1947 को भारतीय सैनिकों का श्रीनगर पहुंचना कश्मीर के इतिहास का निर्णायक घटनाक्रम था, जिसका प्रभाव आज भी क्षेत्र की राजनीति और भारत-पाकिस्तान संबंधों पर दिखाई देता है।

भारत ने जनवरी 1948 में जम्मू-कश्मीर का मामला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सामने उठाया था।

इसके बाद 21 अप्रैल 1948 को सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव संख्या 47 पारित किया। इसमें शांति बहाल करने, सैन्य बलों की वापसी से संबंधित व्यवस्थाओं और जम्मू-कश्मीर के भविष्य का निर्धारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जनमत संग्रह के माध्यम से करने की रूपरेखा प्रस्तुत की गई थी।

प्रस्ताव के तहत जनमत संग्रह में जम्मू-कश्मीर के भारत या पाकिस्तान में विलय का प्रश्न तय किया जाना था।

हालांकि, इस जनमत संग्रह के लिए निर्धारित पूर्वशर्तों और उनके क्रियान्वयन पर भारत तथा पाकिस्तान के बीच लंबे समय से मतभेद रहे हैं।

पाकिस्तान आज भी संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के आधार पर कश्मीर विवाद के समाधान की मांग करता है।

वहीं, भारत का आधिकारिक रुख है कि जम्मू-कश्मीर उसका अभिन्न अंग है और शेष मुद्दों का समाधान द्विपक्षीय स्तर पर होना चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय की 2019 की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया गया कि अस्पतालों के आंकड़ों के अनुसार, 2016 के मध्य से 2018 के अंत तक सुरक्षा बलों द्वारा इस्तेमाल की गई पैलेट गन से 1,253 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई थी।

5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर का विशेष संवैधानिक दर्जा समाप्त किए जाने के फैसले के तहत अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निष्प्रभावी करने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद तत्कालीन राज्य को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख, दो केंद्रशासित प्रदेशों में पुनर्गठित किया गया।

इस फैसले के दौरान बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं और अन्य लोगों को हिरासत में लिया गया था। संचार सेवाओं और आवाजाही पर भी व्यापक प्रतिबंध लगाए गए थे।

प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने कहा कि 79 साल पहले श्रीनगर में भारतीय सेना के पहुंचने से जम्मू-कश्मीर के इतिहास में एक "दुखद अध्याय" की शुरुआत हुई, जिसकी गहरी छाया आज भी इस क्षेत्र पर बनी हुई है।

उन्होंने कश्मीरी राजनीतिक नेताओं, कार्यकर्ताओं और मानवाधिकार रक्षकों की लंबे समय से चली आ रही कैद पर गहरी चिंता जताई।

अपने संदेश में, उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि भारतीय सेना के श्रीनगर में प्रवेश करने के लगभग आठ दशक बाद भी, कश्मीर के लोग भारतीय कब्जे के तहत अपने मौलिक अधिकारों से वंचित हैं।

स्रोत:Other
खोजें
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
तुर्किए, क़तर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने 'बद्र' रक्षा सहयोग समझौता पर हस्ताक्षर किए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप बोले पहले हुए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा नया करार
PM मोदी ने देश के तीन 'दुश्मन' गिनाए, राष्ट्रीय हित में राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील करी
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से क्षेत्रीय देशों को होगा फायदा: SCO बैठक में इशाक डार
मुंबई में भारत, UAE और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक
अमेरिकी चुनाव में भारत से चलाया गया कथित सोशल मीडिया प्रचार अभियान
तुर्किए, क़तर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच रक्षा उद्योग समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 नवंबर तक बढ़ाया
बांग्लादेश के रूपपुर संयंत्र में पहली बार शुरू हुई नियंत्रित परमाणु प्रतिक्रिया
'असंवैधानिक SIR तुरंत रोका जाए, मतदाता सूची से गलत तरीके से हटाए गए सभी नाम बहाल हों': कांग्रेस
भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में, मार्को रुबियो बोले- जल्द हो सकता है करार
मुंबई में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में तीन संदिग्ध हिरासत में
SIR विरोधी प्रदर्शन में शामिल होने पर अभिनेता इमरान खान को भारत छोड़ने का नोटिस