'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
मध्य पूर्व तनाव के चलते भारत में फर्टलाइज़र संकट की आशंका, किसानों में बढ़ी चिंता
भारत फर्टलाइज़र का एक बड़ा आयातक है और इसकी बड़ी मात्रा ओमान, सऊदी अरब और क़तर जैसे खाड़ी देशों से आती है।
मध्य पूर्व तनाव के चलते भारत में फर्टलाइज़र संकट की आशंका, किसानों में बढ़ी चिंता
FILE PHOTO: कोलकाता की एक फैक्ट्री में एक मजदूर सुखाने के लिए फर्टलाइज़र उतार रहा है। / Reuters

मध्य पूर्व में जारी तनाव का असर अब भारत के कृषि क्षेत्र पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। फर्टलाइज़र की कीमतों में तेजी और संभावित आपूर्ति संकट को लेकर देशभर के किसानों में चिंता बढ़ गई है।

भारत फर्टलाइज़र का एक बड़ा आयातक है और इसकी बड़ी मात्रा ओमान, सऊदी अरब और क़तर जैसे खाड़ी देशों से आती है। मौजूदा हालात में इन आपूर्तियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

एक फर्टलाइज़र विक्रेता के अनुसार, आने वाले महीनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने रायटर्स से कहा की, “जून और जुलाई में हमारे पास उर्वरकों का स्टॉक नहीं रहेगा। युद्ध की वजह से आयात प्रभावित हो रहा है, जिससे सप्लाई मिलना मुश्किल हो जाएगा। हम मुख्य रूप से खाड़ी देशों, खासकर क़तर से आयात करते हैं, जिसका कृषि पर सीधा असर पड़ेगा।”

जून और जुलाई का समय भारत में खरीफ फसलों की बुवाई का होता है, जब चावल, मक्का, कपास और तिलहन जैसी फसलों के लिए उर्वरकों की मांग तेजी से बढ़ती है। ऐसे में आपूर्ति में कमी किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन सकती है।

विशेष रूप से यूरिया को लेकर चिंता ज्यादा है, जो भारत में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला उर्वरक है। यूरिया उत्पादन के लिए तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) एक अहम कच्चा माल है, जिसकी आपूर्ति पर भी असर पड़ा है।

भारत के लिए सबसे बड़ा LNG आपूर्तिकर्ता क़तर है, लेकिन ईरान द्वारा अहम जलमार्ग ‘हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य’ को बंद करने के कदम से शिपमेंट बाधित हो गए हैं।

हालांकि, इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव (IFFCO) ने भरोसा दिलाया है कि उसके पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और किसानों को उर्वरकों की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

स्रोत:reuters
खोजें
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लीक
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार