एस. जयशंकर ने बुधवार को नई दिल्ली में ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री बीएटे माइनल-राइजिंगर के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों नेताओं ने व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचे, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।
ऑस्ट्रिया की विदेश मंत्री इन दिनों भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
जयशंकर ने कहा कि वार्ता के दौरान भारत और ऑस्ट्रिया के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया।
जयशंकर ने लिखा, “हमने अपनी बढ़ती साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर गहन बातचीत की, जिनमें व्यापार, निवेश, बुनियादी ढांचा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति शामिल हैं।”
द्विपक्षीय संबंधों के अलावा जयशंकर और माइनल-राइजिंगर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे प्रमुख घटनाक्रमों तथा उनके संभावित प्रभावों पर भी विचार साझा किहालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बैठक में किन विशेष अंतरराष्ट्रीय विवादों या क्षेत्रीय संघर्षों पर बातचीत हुई।
हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि बैठक में किन विशेष अंतरराष्ट्रीय विवादों या क्षेत्रीय संघर्षों पर बातचीत हुई।




















