पाकिस्तान–चीन नौसैनिक अभ्यास ‘सी गार्डियन’ शुरू, कराची पहुंचा चीनी युद्धपोत ‘दाकिंग’।
दोनों देशों ने इस अभ्यास को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
पाकिस्तान और चीन के बीच संयुक्त नौसैनिक अभ्यास ‘सी गार्डियन’ की शुरुआत के साथ दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग और गहरा होता दिख रहा है। इस अभ्यास के तहत चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (नौसेना) का युद्धपोत कराची पहुंचा, जहां पाकिस्तान नौसेना ने उसका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।
यह अभ्यास 2 अप्रैल तक चलेगा और इसका उद्देश्य समुद्री विशेषज्ञता के आदान-प्रदान और दोनों नौसेनाओं के बीच समन्वय यानी इंटेरोपर्यबिलिटी को मजबूत करना है।
सी गार्डियन अभ्यास श्रृंखला पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा संबंधों को मजबूत करने का एक प्रमुख मंच बन गई है, जो उनकी बढ़ती रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय जलक्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने पर आपसी ध्यान को दर्शाती है।
दोनों देशों ने इस अभ्यास को क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया है।
अभ्यास में बंदरगाह और समुद्र दोनों चरण शामिल हैं। इसमें विशेषज्ञों के बीच चर्चा, युवा अधिकारियों के लिए सेमिनार, तोपों की फायरिंग, समन्वित गश्त और अन्य समुद्री सुरक्षा से जुड़े अभ्यास किए जाएंगे।
अभ्यास पाकिस्तान और चीन के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है, खासकर ऐसे समय में जब क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा एक अहम मुद्दा बनी हुई है।