दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
पंजाब में फौजी कंटटोनमेंट के पास दो विस्फोटों की जाँच पड़ताल जारी
एक घटना में जालंधर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटर में आग लग गई, जबकि दूसरी घटना अमृतसर में सेना के खासा कैंप की बाहरी दीवार के पास हुए धमाके की थी।
पंजाब में फौजी कंटटोनमेंट के पास दो विस्फोटों की जाँच पड़ताल जारी
खस्सा छावनी से सुबह के दृश्य, जहां कल रात लगभग 10.50 बजे विस्फोट हुआ था। X/ANI

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में मंगलवार काँटोनमेंट क्षेत्र के पास हुई दो अलग-अलग घटनाओं की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा तफतीश करी जा रही है। एक घटना में जालंधर स्थित बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटर में आग लग गई, जबकि दूसरी घटना अमृतसर में सेना के खासा कैंप की बाहरी दीवार के पास हुए धमाके की थी।

पहली घटना रात करीब आठ बजे जालंधर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) मुख्यालय के मुख्य द्वार के बाहर हुई। वहां खड़ा एक स्कूटर अचानक आग की चपेट में आ गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें जोरदार धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिसका असर लगभग 300 मीटर दूर तक महसूस किया गया। पास खड़ी एक कार के शीशे टूट गए और एक दुकान के कांच भी चटक गए। कई अन्य कांच की सतहों में दरारें आने की भी खबर है।

हालांकि, जालंधर पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने कहा कि फिलहाल यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह विस्फोट था या नहीं। उन्होंने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां खड़ी एक एक्टिवा स्कूटर में आग लगी। हम सभी तथ्यों की जांच कर रहे हैं।”

स्कूटर चालक गुरप्रीत सिंह के परिजनों के मुताबिक वह रोज की तरह इलाके में खाना पहुंचाने आया था। मंगलवार शाम जब वह अपने स्कूटर के पास पहुंचा, तभी उसमें अचानक आग लग गई। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि किसी साजिश की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता और हर पहलू से जांच की जा रही है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार आग काफी तेज थी और उसे बुझाने के लिए दमकल की कई गाड़ियों को लगाया गया।

स्रोत:Others
खोजें
भारत ने कनाडा से ‘भारत-विरोधी तत्वों’ पर कार्रवाई की मांग की
भारत-पाकिस्तान सीमा पार संघर्ष की पहली बरसी पर दोनों देशों ने सैन्य अभियानों को याद किया
तुर्किए की पहली इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल "यिल्दिरिमहान"
डच नौसेना का युद्धपोत ‘डी रूयटर’ कोच्चि पहुंचा
दक्षिणी लेबनान में एक इजरायली सैनिक ने यीशु मसीह की माँ की मूर्ति का अपमान किया।
पाकिस्तान ने भारत के साथ संघर्ष की वर्षगांठ पर किसी भी हमले का जवाब देने की चेतावनी दी है
भारत ने बहुपक्षीय खेल आयोजनों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को अनुमति देने का संकेत दिया
पश्चिम बंगाल में BJP नेता के करीबी सहयोगी की गोली मारकर हत्या, चुनाव बाद बढ़ा राजनीतिक तनाव
भारत और वियतनाम ने 2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य रखा
एवरेस्ट का चढ़ाई मार्ग बाधित, बर्फीला सेराक ढहने से शिखर अभियान की तैयारियां रुकीं
अमेरिकी उप विदेश मंत्री का कहना है की भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम चरण में है
पंजाब में फौजी कंटटोनमेंट के पास दो विस्फोटों की जाँच पड़ताल जारी
भारत-यूएई और भारत-अमेरिका प्रवासन गलियारे दुनिया के शीर्ष 10 में शामिल: IOM रिपोर्ट
बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान अपने पहले चीन दौरे पर
वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम भारत पहुंचे, व्यापार और रक्षा सहयोग पर रहेगा जोर