'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
खाड़ी में तनाव के बीच पाकिस्तान के बंदरगाह बने वैकल्पिक ट्रांजिट हब
कराची पोर्ट ट्रस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 दिनों में कराची बंदरगाह पर 8,313 कंटेनरों की हैंडलिंग की गई, जो 2025 के पूरे साल के कुल आंकड़े से भी अधिक है।
खाड़ी में तनाव के बीच पाकिस्तान के बंदरगाह बने वैकल्पिक ट्रांजिट हब
कराची बंदरगाह के मीडिया दौरे के दौरान एक ट्रक क्रेनों के पास से गुजरता है। / Reuters

खाड़ी क्षेत्र में जारी संघर्ष और समुद्री मार्गों पर बढ़ते जोखिम के कारण वैश्विक शिपिंग नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। इस बीच, पाकिस्तान के प्रमुख बंदरगाह खासकर कराची अप्रत्याशित रूप से एक अहम ट्रांजिट हब के रूप में उभरकर सामने आए हैं।

मार्च की शुरुआत से ही कराची के बंदरगाहों पर ट्रांसशिपमेंट (अस्थायी रूप से माल उतारकर दूसरे गंतव्य के लिए भेजना) में तेज़ वृद्धि दर्ज की गई है। यह बदलाव उन जहाज़ों के कारण आया है जो अमेरिका-इज़राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से जुड़े उच्च जोखिम वाले समुद्री मार्गों से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह बढ़ोतरी बेहद उल्लेखनीय है। कराची पोर्ट ट्रस्ट के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 दिनों में कराची बंदरगाह पर 8,313 कंटेनरों की हैंडलिंग की गई, जो 2025 के पूरे साल के कुल आंकड़े से भी अधिक है।

पाकिस्तान के कुल विदेशी व्यापार का आधे से अधिक हिस्सा संभालने वाला कराची पोर्ट इस डायवर्ट किए गए कार्गो का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।

कराची स्थित एक अन्य प्रमुख बंदरगाह, बिन कासिम पोर्ट, ने भी 1 मार्च के बाद से रिकॉर्ड स्तर का कार्गो ट्रैफिक संभाला है, जो इस क्षेत्र में बढ़ती लॉजिस्टिक गतिविधियों को दर्शाता है।

खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव जिसमें होर्मुज़ जलडमरूमध्य में प्रतिबंध, जहाज़ों और बंदरगाहों पर हमले, और परिचालन में बाधाएं शामिल हैं ने पारंपरिक समुद्री केंद्रों की क्षमता को प्रभावित किया है।

ओमान के सलालाह और संयुक्त अरब अमीरात के जेबेल अली जैसे प्रमुख बंदरगाह भी हमलों और व्यवधानों का सामना कर रहे हैं। ऐसे में, पाकिस्तान के बंदरगाह इस अंतर को भरने के लिए एक वैकल्पिक मार्ग के रूप में उभर रहे हैं।

स्रोत:AA
खोजें
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत
पाकिस्तान और मालदीव के बीच 20 समझौतों पर हस्ताक्षर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीर सामने आने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
ग्रीस के शिपयार्ड पहुंचे भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
तुर्किए, क़तर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने 'बद्र' रक्षा सहयोग समझौता पर हस्ताक्षर किए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप बोले पहले हुए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा नया करार
PM मोदी ने देश के तीन 'दुश्मन' गिनाए, राष्ट्रीय हित में राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील करी
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से क्षेत्रीय देशों को होगा फायदा: SCO बैठक में इशाक डार
मुंबई में भारत, UAE और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक
अमेरिकी चुनाव में भारत से चलाया गया कथित सोशल मीडिया प्रचार अभियान
तुर्किए, क़तर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच रक्षा उद्योग समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 नवंबर तक बढ़ाया
बांग्लादेश के रूपपुर संयंत्र में पहली बार शुरू हुई नियंत्रित परमाणु प्रतिक्रिया