दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
बांग्लादेश और चीन के बीच 13 MoU पर हस्ताक्षर, तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना पर भी सहयोग
बैठक में बांग्लादेश-चीन द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।
बांग्लादेश और चीन के बीच 13 MoU पर हस्ताक्षर, तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना पर भी सहयोग
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान चीन दौरे पर हैं

बांग्लादेश और चीन ने गुरुवार को सहयोग, व्यापार और निवेश से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में 13 समझौता ज्ञापनों यानी MoU पर हस्ताक्षर किए। यह समझौते बीजिंग में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की मुलाकात के बाद हुए।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान और चीन के प्रधानमंत्री ली छ्यांग के बीच बीजिंग के ग्रेट हॉल में द्विपक्षीय बैठक हुई। इसके बाद जारी बयान में कहा गया कि ये समझौते दोनों देशों के ‘‘रणनीतिक और आर्थिक सहयोग’’ को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।

बैठक में बांग्लादेश-चीन द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

तारिक रहमान तीन दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हैं। फरवरी में सत्ता में आने के बाद यह उनकी पहली चीन यात्रा है। यात्रा के आखिरी दिन शुक्रवार को उनकी मुलाकात चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से होगी।

चीन बांग्लादेश का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार 24 अरब डॉलर से अधिक है, जबकि बांग्लादेश हर साल चीन को करीब 1 से 1.16 अरब डॉलर का निर्यात करता है।

इससे पहले गुरुवार को बांग्लादेश और चीन ने सीमा-पार तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना पर तकनीकी सहयोग को लेकर भी सहमति जताई।

बांग्लादेशी प्रधानमंत्री ने बीजिंग के दियाओयुताई स्टेट गेस्ट हाउस में चीन के जल संसाधन मंत्री ली गुओयिंग से मुलाकात की और तीस्ता नदी प्रबंधन परियोजना के लिए चीन से समर्थन मांगा।

स्रोत:AA
खोजें
‘BJP में शामिल हो जाओ, नहीं तो माता-पिता मुसीबत में पड़ेंगे’: 
अभिजीत डिपके की मां
‘आप भारत का अतीत हैं, भविष्य से सावधान रहें’: मोदी-शाह पर राहुल गांधी
स्वदेशी ड्रोन तकनीक को तेजी से विकसित और सेना में शामिल करने की जरूरत: वायुसेना प्रमुख
दक्षिण एशिया की अर्थव्यवस्था को 2050 तक करीब 7% नुकसान पहुंचा सकती है अत्यधिक गर्मी: विश्व बैंक
मध्य पूर्व  संघर्ष में 16 भारतीयों की मौत, 75 घायल: विदेश मंत्रालय
मोदी की फेसबुक पोस्ट पर रोक के बाद भारत ने मेटा अधिकारियों को तलब किया
पेपर लीक पर सख्त सजा वाला बिल लोकसभा से पास
असम में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 78 पहुंचा, 11 लाख से अधिक लोग प्रभावित
एयर इंडिया बोइंग 787 के फ्यूल कंट्रोल स्विच में कोई ‘असामान्यता’ नहीं मिली: सरकार
उरी सेक्टर में लैंडमाइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल
पेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, 10 साल तक जेल और 10 लाख डॉलर से ज्यादा जुर्माने का प्रस्ताव
पाकिस्तान में मानसूनी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 110 की मौत
सुप्रीम कोर्ट ने छात्र प्रदर्शन में नाबालिग छात्रों को रिहा करने का आदेश दिया
भारत सीमा के पास दो अड्डों पर चीन ने तैनात किए J-20 स्टेल्थ फाइटर: भारतीय मीडिया
2025 झड़पों में पाकिस्तानी J-10CE ने KLJ-7A रडार से भारतीय विमानों को निशाना बनाया: चीनी वैज्ञानिक