भारत–अमेरिका रक्षा सहयोग पर जोर, संयुक्त उत्पादन और सैन्य तालमेल बढ़ाने पर सहमति
हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ा है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से अतिरिक्त पी-8आई विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
भारत और अमेरिका ने रक्षा सहयोग को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सह-विकास और सह-उत्पादन के नए क्षेत्रों की पहचान की है।
नई दिल्ली में आयोजित 18वीं भारत–अमेरिका रक्षा नीति समूह बैठक में दोनों देशों ने चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की और भविष्य के सहयोग को लेकर प्राथमिकताएं तय कीं।
बैठक की सह-अध्यक्षता भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह और अमेरिकी अधिकारी एलब्रिज कोल्बी ने की।
बैठक में संयुक्त सैन्य अभ्यास, प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रणनीतिक आदान-प्रदान को बढ़ाने पर जोर दिया गया।
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि यह सहयोग दोनों देशों के “मेजर डिफेंस पार्टनरशिप” को ठोस रूप देने की दिशा में अहम कदम है।
हाल के वर्षों में भारत और अमेरिका के बीच रक्षा सहयोग तेजी से बढ़ा है। हाल ही में भारत ने अमेरिका से अतिरिक्त पी-8आई विमान खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जो समुद्री निगरानी और पनडुब्बी रोधी अभियानों में उपयोगी हैं