दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
भारत ने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी करी
दूतावास ने कहा, ‘‘हालिया सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’’
भारत ने नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी करी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल

भारत ने बुधवार को कहा कि वह ईरान की मौजूदा सुरक्षा स्थिति पर ‘‘करीबी नजर’’ रखे हुए है। साथ ही भारतीय नागरिकों को ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह जारी रखी गई है।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने एक बयान में कहा कि हालिया सकारात्मक घटनाक्रम और समग्र स्थिति में सुधार को देखते हुए ईरान यात्रा पर विचार कर रहे भारतीय नागरिकों के लिए संशोधित परामर्श जारी किया गया है।

दूतावास ने कहा, ‘‘हालिया सुधारों के बावजूद भारतीय नागरिकों को अगली सूचना तक ईरान की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी जाती है।’’

भारतीय दूतावास ने ईरान में मौजूद भारतीय नागरिकों और अत्यावश्यक कारणों से वहां यात्रा करने वालों से उच्च स्तर की सावधानी बरतने, हर समय सतर्क रहने और आसपास की स्थिति को लेकर जागरूक रहने को कहा है।

नई दिल्ली ने भारतीय नागरिकों से घटनाक्रम पर लगातार नजर रखने और स्थानीय निर्देशों का पालन करने की भी अपील की है।

यह परामर्श ऐसे समय जारी किया गया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच हालिया समझ के बाद क्षेत्रीय तनाव कम करने की कोशिशें जारी हैं।

भारतीय दूतावास ने कहा है कि स्थिति में सुधार के बावजूद सतर्कता जरूरी है और नागरिकों को केवल अनिवार्य परिस्थितियों में ही यात्रा करनी चाहिए।

स्रोत:aa
खोजें
मेयर जोहरान ममदानी ने क्वींस में आयोजित इंडिया डे परेड में हिस्सा लिया
बंगाल में मुस्लिम CJP वॉलंटियर के पिता की हत्या
भारतीय नौसेना के लिए दो MQ-9B Sea Guardian ड्रोन लीज पर लेगा भारत
फारस की खाड़ी में भारतीय नाविकों ने भेजा SOS, कहा होरमुज पार कराने का दबाव डाला जा रहा
पाकिस्तान का कहना है कि भारत मई 2025 की लड़ाई पर बनी डॉक्यूमेंट्री में इतिहास से छेड़छाड़ कर रहा है
येरेवान में भारत-आर्मेनिया रक्षा सहयोग पर चर्चा
यूक्रेन में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूसी मिसाइल हमला, 2 की मौत और 14 घायल
स्वतंत्रता दिवस पर नेतन्याहू ने मोदी को दी बधाई, PM बोले भारत-इजराइल रणनीतिक साझेदारी और मजबूत हो
बांग्लादेश बोला शेख हसीना के प्रत्यर्पण तक भारत नहीं जाएंगे प्रधानमंत्री तारिक रहमान
तुर्किए, पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच मक्का रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर होने से ट्रंप 'बहुत खुश' हैं।
भारत के बिहार राज्य में मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत
पोप ने अधिग्रहित पश्चिमी तट में फ़िलिस्तीनियों के खिलाफ इज़राइली हिंसा को समाप्त करने का आह्वान किया
कनाडा में UP मुख्यमंत्री समेत 8 भारतीय अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाने की मांग
इजराइल के मुद्दे पर मुस्लिम देशों को साथ आना चाहिए: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष साजिद रशीदी पर केस दर्ज