होर्मुज में युद्धपोतों की तैनाती को लेकर अमेरिका से कोई बातचीत नहीं हुई है: भारतीय विदेश मंत्रालय
भारत ने सोमवार को स्पष्ट किया कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा के लिए नौसैनिक पोतों की तैनाती को लेकर संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं की है।