'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
संयुक्त अरब अमीरात में इंटेरसेपटड मिसाइल के मलबे में दबकर एक भारतीय की जान चली गई।
अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की भी मौत हुई। यह घटना स्वीहान स्ट्रीट इलाके में उस समय हुई जब हवाई रक्षा प्रणाली ने मिसाइल को निष्क्रिय किया।
संयुक्त अरब अमीरात में इंटेरसेपटड मिसाइल के मलबे में दबकर एक भारतीय की जान चली गई।
संयुक्त अरब अमीरात के आंतरिक मंत्रालय द्वारा जारी एक अलर्ट में संभावित मिसाइल खतरों की चेतावनी दी गई है और आश्रय लेने के निर्देश दिए गए हैं। / Reuters

संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में गुरुवार को एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद गिरने वाले मलबे की चपेट में आकर एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इस घटना में एक अन्य भारतीय सहित कुल तीन लोग घायल हुए, जिनमें एक अमीराती और एक जॉर्डन नागरिक शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में एक पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति की भी मौत हुई। यह घटना स्वीहान स्ट्रीट इलाके में उस समय हुई जब हवाई रक्षा प्रणाली ने मिसाइल को निष्क्रिय किया।

रक्षा प्रणालियों ने मुख्य मिसाइल को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया, लेकिन इसके बाद आबादी वाले इलाके में गिरे मलबे से भारी नुकसान और दहशत फैल गई। कई वाहनों को नुकसान पहुंचा, जबकि आपातकालीन सेवाओं को तुरंत मौके पर भेजा गया।

युद्ध की शुरुआत से लेकर अब तक, संयुक्त अरब अमीरात की वायु रक्षा ने 372 बैलिस्टिक मिसाइलों, 15 क्रूज मिसाइलों और 1,826 यूएवी को नाकाम किया है।

अबू धाबी मीडिया कार्यालय ने X पर एक बयान में कहा कि “हवाई रक्षा द्वारा मिसाइल को सफलतापूर्वक रोकने के बाद गिरने वाले मलबे के कारण दो लोगों एक भारतीय और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई।”

इस घटना के साथ ही मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के दौरान मारे गए भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर कम से कम सात हो गई है।

स्रोत:Others
खोजें
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लीक
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार