दुनिया
1 मिनट पढ़ने के लिए
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
FIR के अनुसार, 20 मद्रास रेजिमेंट परिसर से 12 हथियार गायब पाए गए हैं। इनमें चार AK-203 असॉल्ट राइफल, एक INSAS राइफल, छह 9 एमएम पिस्तौल और एक नागरिक 6.35-बोर पिस्तौल शामिल हैं।
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
FILE: भारतीय सेना के जवान सड़क पर गश्त करते हैं। / Reuters

सिकंदराबाद में सेना के एक प्रतिष्ठान से हथियार और गोला-बारूद चोरी होने की घटना के बाद कैंटोनमेंट क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं चलाने की सलाह दी गई है और रक्षा संगठनों ने अपने कर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं।

FIR के अनुसार, बोलारम स्थित 20 मद्रास रेजिमेंट परिसर से 12 हथियार गायब पाए गए हैं। इनमें चार AK-203 असॉल्ट राइफल, एक INSAS राइफल, छह 9 एमएम पिस्तौल और एक नागरिक 6.35-बोर पिस्तौल शामिल हैं।

द हिन्दू के रिपोर्ट के मुताबिक, एक पैसिव नाइट विज़न बिनोकुलोर, 21 मैगजीन और 1,800 से अधिक गोलियां भी गायब हैं। लापता गोला-बारूद में AK-203 राइफलों और 9 एमएम पिस्तौलों के राउंड शामिल बताए गए हैं।

घटना के बाद पुलिस और सैन्य अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि संदिग्ध अत्यधिक सुरक्षित परिसर में कैसे दाखिल हुए, ताले कैसे तोड़े और हथियारों के स्टोरेज क्षेत्र तक कैसे पहुंचे।

सुरक्षा एजेंसियों ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। कैंटोनमेंट क्षेत्र में रहने वाले लोगों और संस्थानों को सतर्क रहने को कहा गया है।

स्रोत:Other
खोजें
IAF ने स्वदेशी लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘खगांतक-243’ का सफल परीक्षण किया
मोदी-पेज़ेश्कियान मुलाकात पर रुबियो बोले भारत और ईरान व्यापार समझौते पर बात नहीं कर रहे
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा बातचीत और कूटनीति की कोशिश जारी रहेगी
समुद्र स्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई में लाखों लोगों के घरों पर खतरा: UN रिपोर्ट
PM मोदी ने देश से विदेश यात्रा, विदेशी शादी और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने को कहा
रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीयों में से 51 की मौत, 139 डिस्चार्ज: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 21 मिलिटेन्ट ढेर, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत
भारत में जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल के सह-उत्पादन के लिए समझौता
H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों से काम का अधिकार छीनने की तैयारी, भारत पर सबसे ज्यादा असर संभव
मोदी से मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति बोले अमेरिका युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी रखता है
इंडस वाटर्स ट्रीटी पर आर्बिट्रैशन कोर्ट नेभारत को रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम सीमित करने का आदेश
SCO सम्मेलन से इतर पुतिन-मोदी की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
पेंगविन इंडिया ने कहा कि वह सोनिया गांधी की आत्मकथा भारत में प्रकाशित नहीं करेंगे
रणनीतिक उथल-पुथल के दौर में समुद्री माहौल और चुनौतीपूर्ण हुआ: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
BJP ने मीरवाइज को कहा राज्य का दर्जा लौटेगा, अनुच्छेद 370 नहीं
भारत को लंबे समय तक यूरेनियम आपूर्ति करेगा उज्बेकिस्तान, दोनों देशों में समझौता
अहमदाबाद में मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ रहे नागरिक समूह पर हमला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
पाकिस्तान और कुवैत ने सुरक्षा व सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए
LAC पर धारणा स्पष्ट करने की दिशा में भारत-चीन में चर्चा
बांग्लादेश मक्का रक्षा संधि में शामिल होने के लिए तैयार है, यदि आमंत्रित किया जाता है: शीर्ष राजनयिक