दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
अमेरिका ने ईरान-रूस तेल पर छूट खत्म करने का किया ऐलान, भारत भी इसस छूट का लाभ उठा रहा था।
अमेरिका ने यह अस्थायी छूट इसलिए दी थी ताकि युद्ध के दौरान वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाई जा सके।
अमेरिका ने ईरान-रूस तेल पर छूट खत्म करने का किया ऐलान, भारत भी इसस छूट का लाभ उठा रहा था।
पेट्रोलियम डेवलपमेंट ओमान (पीडीओ) तेल रिफाइनरी के भंडारण टैंक / Reuters

अमेरिका ने कहा है कि वह ईरान और रूस के तेल की खरीद पर दी गई अस्थायी छूट या सैंक्शन वेवर को आगे नहीं बढ़ाएगा। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने कहा कि पहले से जारी सामान्य लाइसेंस अब समाप्त हो चुके हैं और इन्हें नवीनीकृत नहीं किया जाएगा।

यह छूट उन देशों के लिए राहत थी, जिनमें भारत भी शामिल था। इन वेवर के कारण भारत को रूस और ईरान से तेल खरीद जारी रखने की अनुमति मिली थी, खासकर तब जब हॉर्मुज जलडमरूमध्य के आसपास तनाव के कारण ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।

अमेरिका ने यह अस्थायी छूट इसलिए दी थी ताकि युद्ध के दौरान वैश्विक ऊर्जा बाजार में स्थिरता लाई जा सके।

मार्च में ईरान द्वारा हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर नियंत्रण कड़ा करने के बाद, बड़ी मात्रा में कच्चे तेल के परिवहन पर असर पड़ा था। इसके बाद अमेरिका ने सीमित अवधि के लिए उन तेल खेपों को बाजार तक पहुंचने की अनुमति दी थी, जो पहले से जहाजों में लदी हुई थीं।

रिपोर्टों के अनुसार, रूसी तेल के लिए दी गई छूट 11 अप्रैल को समाप्त हो चुकी है, जबकि ईरानी तेल के लिए दी गई छूट 19 अप्रैल तक लागू है। इसके तहत करीब 140 मिलियन बैरल तेल को वैश्विक बाजार तक पहुंचने की अनुमति दी गई थी।

खोजें
केन्या के राष्ट्रपति ने टाटा केमिकल्स को देश छोड़ने का आदेश दिया, निवेश न करने का आरोप
IAF ने स्वदेशी लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘खगांतक-243’ का सफल परीक्षण किया
मोदी-पेज़ेश्कियान मुलाकात पर रुबियो बोले भारत और ईरान व्यापार समझौते पर बात नहीं कर रहे
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा बातचीत और कूटनीति की कोशिश जारी रहेगी
समुद्र स्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई में लाखों लोगों के घरों पर खतरा: UN रिपोर्ट
PM मोदी ने देश से विदेश यात्रा, विदेशी शादी और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने को कहा
रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीयों में से 51 की मौत, 139 डिस्चार्ज: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 21 मिलिटेन्ट ढेर, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत
भारत में जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल के सह-उत्पादन के लिए समझौता
H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों से काम का अधिकार छीनने की तैयारी, भारत पर सबसे ज्यादा असर संभव
मोदी से मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति बोले अमेरिका युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी रखता है
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
इंडस वाटर्स ट्रीटी पर आर्बिट्रैशन कोर्ट नेभारत को रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम सीमित करने का आदेश
SCO सम्मेलन से इतर पुतिन-मोदी की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
पेंगविन इंडिया ने कहा कि वह सोनिया गांधी की आत्मकथा भारत में प्रकाशित नहीं करेंगे
रणनीतिक उथल-पुथल के दौर में समुद्री माहौल और चुनौतीपूर्ण हुआ: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
BJP ने मीरवाइज को कहा राज्य का दर्जा लौटेगा, अनुच्छेद 370 नहीं
भारत को लंबे समय तक यूरेनियम आपूर्ति करेगा उज्बेकिस्तान, दोनों देशों में समझौता
अहमदाबाद में मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ रहे नागरिक समूह पर हमला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
पाकिस्तान और कुवैत ने सुरक्षा व सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए