'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
कुवैत में ईरानी हमले में भारतीय मजदूर की मौत, पावर और डीसैलिनेशन प्लांट को नुकसान
कुवैत के बिजली मंत्रालय के अनुसार, यह हमला संयंत्र के एक सर्विस बिल्डिंग पर हुआ, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची।
कुवैत में ईरानी हमले में भारतीय मजदूर की मौत, पावर और डीसैलिनेशन प्लांट को नुकसान
कुवैत सिटी में ईंधन भंडारण पर ड्रोन हमले के बाद कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से धुआं उठ रहा है। / AP

कुवैत में रविवार देर रात हुए एक ईरानी हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई, जबकि पावर उत्पादन और जल विलवणीकरण यानी डीसैलिनेशन संयंत्र को भारी नुकसान पहुंचा है।

कुवैत के बिजली मंत्रालय के अनुसार, यह हमला संयंत्र के एक सर्विस बिल्डिंग पर हुआ, जिससे बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची। मंत्रालय ने पुष्टि की कि इस हमले में जान गंवाने वाला व्यक्ति भारतीय मूल का था।

हमले के तुरंत बाद आपातकालीन और तकनीकी टीमों को मौके पर भेजा गया, ताकि हालात को नियंत्रित किया जा सके और संयंत्र का संचालन सामान्य बनाए रखा जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय किया जा रहा है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब मध्य पूर्वे में तनाव लगातार बढ़ रहा है। 28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हो गया है, जिसमें अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके जवाब में ईरान ने ड्रोन और मिसाइल हमलों के जरिए इज़राइल, जॉर्डन, इराक और खाड़ी देशों को निशाना बनाया है, जहां अमेरिकी सैन्य ठिकाने मौजूद हैं। इन हमलों से न केवल जनहानि हुई है, बल्कि बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है और वैश्विक बाजारों व हवाई यातायात पर भी असर पड़ा है।

स्रोत:AA
खोजें
भारत में मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाती AI-जनरेटेड यौन शोषण सामग्री बढ़ी
विदेश नीति से जुड़े दावे करने वाले इंस्टाग्राम अकाउंट्स से सावधान रहें: विदेश मंत्रालय
हर्ष मंदर ने कहा भारत में मुस्लिम आजीविका पर नीतिगत हमले जारी हैं
मुंबई में भारी बारिश के बीच बहुमंजिला इमारत गिरी, छह लोगों की मौत
बहुधर्मी प्रतिनिधिमंडल नेआयतुल्लाह सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में श्रद्धांजलि अर्पित की
जस्टिस मुरलीधर ने कहा कि बच्चों की मौत को केवल “अनचाहा नुकसान” नहीं कहा जा सकता।
बिलावल भुट्टो जरदारी ने सिंधु जल संधि को लेकर IWT 2026 कान्फ्रन्स में बयान दिया है।
“भारत वास्तविक अपस्ट्रीम देश नहीं है। सिंधु नदी चीन के हिमालयी क्षेत्र से निकलती है”: विक्टर गाओ
15 दस्तावेजों और 1951 NRC  के बावजूद असम निवासी मुस्लिम विदेशी घोषित
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने OBC कानूनों में संशोधन के बाद 77 मुस्लिम समुदाय सूची से बाहर
टाटा डेटा लीक में एप्पल आईफोन 18 प्रो की आपूर्तिकर्ता सूची, पुर्जे और तस्वीरें सामने आई है
अदन की खाड़ी में भारतीय नौसेना ने नाकाम की समुद्री लूट की कोशिश
न्यूयॉर्क में UN मुख्यालय के बाहर प्रो-तिब्बत कार्यकर्ता ने खुद को आग लगाई
भारत-जापान वार्ता के बीच चीन ने कहा एशिया-प्रशांत को विभाजन नहीं, सहयोग चाहिए
मणिपुर में फिर तनाव, भारत-म्यांमार सीमा के पास गांवों में आगजनी