'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
1,000 से अधिक भारतीय ईरान से बाहर निकले, कई आर्मेनिया और अज़रबैजान के ज़रिये भारत लौट रहे हैं
28 फरवरी से अब तक लगभग 4.26 लाख लोग मध्य पूर्व से भारत लौट चुके हैं। इस दौरान 2,000 से अधिक विशेष और नियमित उड़ानें संचालित की गईं।
1,000 से अधिक भारतीय ईरान से बाहर निकले, कई आर्मेनिया और अज़रबैजान के ज़रिये भारत लौट रहे हैं
अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान को लेकर चल रहे संघर्ष के बीच दुबई में फंसे भारतीय नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। / Reuters

ईरान पर जारी अमेरिकी-इजराइली जंग के बीच अब तक 1,043 भारतीय नागरिक ईरान से निकलकर आर्मेनिया और अज़रबैजान पहुंच चुके हैं, जिनमें 717 छात्र शामिल हैं।

हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई भारतीय जमीनी रास्ते से ईरान से निकल रहे हैं । 28 फरवरी से अब तक लगभग 4.26 लाख लोग मध्य पूर्व से भारत लौट चुके हैं। इस दौरान 2,000 से अधिक विशेष और नियमित उड़ानें संचालित की गईं।

हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान और सऊदी अरब से सीमित उड़ानें ही संचालित हो रही हैं, कुवैत और बहरीन का हवाई क्षेत्र अब भी बंद है।

होरमुज़ की स्तिथि पर सरकार ने बताया कि भारतीय ध्वज वाले 20 व्यापारिक जहाज, जिनमें 540 भारतीय नाविक सवार हैं, वर्तमान में फारस की खाड़ी में खड़े हैं और होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए सुरक्षित अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

जहाज मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने कहा कि स्थिति सुधरने तक इन जहाजों को रोक कर रखा गया है।

हाल के दिनों में ऐसी खबरें आई हैं कि ईरान ने भारतीय ध्वज वाले एलपीजी वाहक जहाजों को जलडमरूमध्य पार करने की अनुमति दे दी है, जिसे तेहरान ने शत्रुता की शुरुआत से ही प्रभावी रूप से बंद कर रखा है। इस बंद के कारण कई देशों में तेल और गैस संकट की आशंकाएं बढ़ गई हैं।

स्रोत:Others
खोजें
जंतर-मंतर पर सोनम वांगचुक का अनशन 20वें दिन में, डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई गंभीर चिंता
होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती रोकी गई
वेंस का कहना है कि इज़राइल अमेरिका में 'जनमत की लड़ाई हार रहा है'
लद्दाख में LAC के पास गांवों ने पारंपरिक चरागाहों तक पहुंच बहाल करने की मांग उठाई
ओमान तट के पास जहाज पर हमले के बाद लापता भारतीय नाविक का शव बरामद
इस्लामाबाद में तुर्किए दूतावास में 15 जुलाई लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता दिवस याद किया गया
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज लीक
15 जुलाई को साबित हो गया कि आतंकवादी समूहों के आगे कभी नहीं झुकेगा तुर्किए: विदेश मंत्री फिदान
मणिपुर में सर्च ऑपरेशन के बाद भीड़ ने असम राइफल्स कैंप में तोड़फोड़ की
2016 के कूटप्रयास को हराना 'शताब्दी के लिए तुर्किए की स्वतंत्रता की घोषणा' थी: एर्दोगन
रूस से ऊर्जा खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ लगा सकता है अमेरिका
अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद मध्य पूर्व में 16 भारतीय मारे गए या लापता
तुर्किए, FETO के विफल कूटप्रयास की 10वीं वर्षगांठ मना रहा है
भारत-नेपाल सीमा पर बिना वैध दस्तावेज नेपाल जाने की कोशिश में अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
नाजिया इलाही खान की इस्लाम विरोधी टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार