दुनिया
3 मिनट पढ़ने के लिए
यह हमारा धर्म है और हम तय करेंगे कि क्या जरूरी है: हिजाब पर हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 21 अगस्त को कहा था कि कोई भी छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर शैक्षणिक संस्थान द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में बदलाव का अधिकार नहीं रखता।
यह हमारा धर्म है और हम तय करेंगे कि क्या जरूरी है: हिजाब पर  हाई कोर्ट के फैसले पर ओवैसी
AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी X/english_ritam

AIMIM प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस फैसले की आलोचना की है, जिसमें एक मुस्लिम छात्रा की स्कूल में यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी।

ओवैसी ने इस फैसले को “इस्लाम पर हमला” बताते हुए कहा कि यह तय करना जजों का काम नहीं है कि इस्लाम में क्या अनिवार्य है और क्या नहीं।

ओवैसी ने कहा, “यह हमारा धर्म है और हम तय करेंगे कि क्या जरूरी है। जज कौन होते हैं यह तय करने वाले? यह हमारे धर्म पर हमला है।”

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 21 अगस्त को दिए एक अहम आदेश में कहा था कि कोई भी छात्र अपनी व्यक्तिगत पसंद के आधार पर शैक्षणिक संस्थान द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड में बदलाव का अधिकार नहीं रखता। अदालत ने प्रयागराज के एक निजी स्कूल की छात्रा की याचिका खारिज कर दी थी, जिसमें उसने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हेडस्कार्फ पहनने की अनुमति मांगी थी।

दो जजों की पीठ, जिसमें जस्टिस जे.जे. मुनीर और जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला शामिल थे, ने यह तर्क खारिज किया कि हेडस्कार्फ पहनना इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा है।

अदालत ने कहा था कि जहां भी यह मुद्दा उठा है, हाई कोर्टों की राय रही है कि किसी मुस्लिम महिला के लिए हेडस्कार्फ पहनना इस्लामी आस्था का ऐसा अनिवार्य हिस्सा नहीं है, जिसके बिना उसका धर्म खतरे में पड़ जाए।

ओवैसी ने कहा कि ईसेन्चल रीलिजस प्रकटिकेस से जुड़ा मामला पहले से ही सबरीमाला संदर्भ में सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है। उन्होंने कहा कि जब सुप्रीम कोर्ट इस मुद्दे पर विचार कर रहा है, तो इलाहाबाद हाई कोर्ट के जजों को इस पर फैसला नहीं देना चाहिए था।

उन्होंने आगे कहा कि इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश संविधान के अनुच्छेद 19 और 25 के खिलाफ है।

छात्रा की मांग का समर्थन करते हुए ओवैसी ने कहा कि हिजाब पहनना उसकी पसंद और निजता का मामला है। उन्होंने कहा, “वह हिजाब अपने सिर पर पहन रही है, अपने दिमाग पर नहीं।”

ओवैसी ने यह भी दावा किया कि इस तरह के फैसले मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को प्रभावित करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में मुस्लिम लड़कियों का नामांकन सबसे कम है और ऐसे फैसलों से उनकी शिक्षा में बाधा आएगी।

हाई कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि यदि किसी स्कूल का यूनिफॉर्म कोड निष्पक्ष, गैर-भेदभावपूर्ण और संस्थागत अनुशासन तथा समानता बनाए रखने के उद्देश्य से लागू किया गया है, तो संस्थान को अपने आंतरिक अनुशासन और ड्रेस कोड को लागू करने की पूरी स्वायत्तता है।

इस तर्क से असहमति जताते हुए ओवैसी ने कहा एकरूपता समानता नहीं है।

स्रोत:Other
खोजें
IAF ने स्वदेशी लॉन्ग-रेंज ग्लाइड बम ‘खगांतक-243’ का सफल परीक्षण किया
मोदी-पेज़ेश्कियान मुलाकात पर रुबियो बोले भारत और ईरान व्यापार समझौते पर बात नहीं कर रहे
अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने कहा बातचीत और कूटनीति की कोशिश जारी रहेगी
समुद्र स्तर बढ़ने से कोलकाता और मुंबई में लाखों लोगों के घरों पर खतरा: UN रिपोर्ट
PM मोदी ने देश से विदेश यात्रा, विदेशी शादी और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचने को कहा
रूसी सेना में भर्ती 227 भारतीयों में से 51 की मौत, 139 डिस्चार्ज: विदेश सचिव विक्रम मिस्री
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 21 मिलिटेन्ट ढेर, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत
भारत में जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल के सह-उत्पादन के लिए समझौता
H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों से काम का अधिकार छीनने की तैयारी, भारत पर सबसे ज्यादा असर संभव
मोदी से मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति बोले अमेरिका युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी रखता है
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
इंडस वाटर्स ट्रीटी पर आर्बिट्रैशन कोर्ट नेभारत को रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम सीमित करने का आदेश
SCO सम्मेलन से इतर पुतिन-मोदी की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
पेंगविन इंडिया ने कहा कि वह सोनिया गांधी की आत्मकथा भारत में प्रकाशित नहीं करेंगे
रणनीतिक उथल-पुथल के दौर में समुद्री माहौल और चुनौतीपूर्ण हुआ: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
BJP ने मीरवाइज को कहा राज्य का दर्जा लौटेगा, अनुच्छेद 370 नहीं
भारत को लंबे समय तक यूरेनियम आपूर्ति करेगा उज्बेकिस्तान, दोनों देशों में समझौता
अहमदाबाद में मलाला यूसुफजई की किताब पढ़ रहे नागरिक समूह पर हमला, बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR
पाकिस्तान और कुवैत ने सुरक्षा व सैन्य सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किए
LAC पर धारणा स्पष्ट करने की दिशा में भारत-चीन में चर्चा