'इज़रायल-ईरान संघर्ष'
2 मिनट पढ़ने के लिए
प्रधानमंत्री मोदी वेस्ट बैंक में इज़राइली कारवाई का विरोध करने का साहस नहीं रखते: काँग्रेस
जयराम रमेश के अनुसार, इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में एक बड़े बफर ज़ोन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और वेस्ट बैंक में अपने कब्ज़े को “स्थायी रूप” देने की दिशा में निर्णायक कार्रवाई की है।
प्रधानमंत्री मोदी वेस्ट बैंक में इज़राइली कारवाई का विरोध करने का साहस नहीं रखते: काँग्रेस
कांग्रेस के संचार प्रभारी महासचिव जयराम रमेश। X/ANI

कांग्रेस ने शनिवार को आरोप लगाया कि मध्य पूर्व में जारी युद्ध के बीच इज़राइल “ग्रेटर इज़राइल” की अपनी परिकल्पना को आगे बढ़ा रहा है, जिससे स्वतंत्र फ़िलिस्तीनी राज्य की संभावना लगभग समाप्त हो रही है। पार्टी ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी की भी आलोचना की।

कांग्रेस संचार सचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका और इज़राइल द्वारा ईरान पर हवाई हमले तथा ईरान की जवाबी कार्रवाई शुरू हुए 28 दिन हो चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि इस दौरान दुनिया का ध्यान होर्मुज़ जलडमरूमध्य और खाड़ी देशों के ऊर्जा ढांचे पर केंद्रित रहा, जबकि इज़राइल ने गाज़ा में अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखी है।

रमेश के अनुसार, इज़राइल ने दक्षिणी लेबनान में एक बड़े बफर ज़ोन बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं और वेस्ट बैंक में अपने कब्ज़े को “स्थायी रूप” देने की दिशा में निर्णायक कार्रवाई की है। उनका कहना है कि मौजूदा हालात इज़राइल को “ग्रेटर इज़राइल” की नीति को आगे बढ़ाने का अवसर दे रहे हैं।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ अपने संबंधों के वजह से वेस्ट बैंक में इज़राइल की कार्रवाई पर कोई स्पष्ट आपत्ति नहीं जताई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की हालिया इज़राइल यात्रा से कुछ दिन पहले ही इज़राइली कैबिनेट ने वेस्ट बैंक के लगभग आधे हिस्से में भूमि पंजीकरण को मंजूरी दी थी, जो 1967 के बाद पहली बार हुआ है। रमेश के अनुसार, इससे बड़ी संख्या में फ़िलिस्तीनियों के विस्थापन का खतरा पैदा हो सकता है।

कांग्रेस ने पिछले महीने भी प्रधानमंत्री की इज़राइल यात्रा की आलोचना की थी और आरोप लगाया था कि मोदी सरकार फ़िलिस्तीनी मुद्दे पर “दोहरे मानदंड” अपना रही है।

पार्टी का कहना है कि एक ओर भारत फ़िलिस्तीन के समर्थन की बात करता है, जबकि दूसरी ओर ज़मीनी स्तर पर वह इज़राइल के साथ अपने संबंधों को प्राथमिकता दे रहा है।

कांग्रेस का यह बयान ऐसे समय आया है जब गाज़ा और वेस्ट बैंक में इज़राइल की कार्रवाई को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता और आलोचना लगातार बढ़ रही है।

स्रोत:Others
खोजें
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच मोदी और नेतन्याहू की फोन पर बातचीत
पाकिस्तान और मालदीव के बीच 20 समझौतों पर हस्ताक्षर
एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीर सामने आने पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
ग्रीस के शिपयार्ड पहुंचे भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह
दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ बढ़ा वायु प्रदूषण
फ्रांस में हिंसक प्रदर्शनों और कर्फ्यू के बीच भारत ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
तुर्किए, क़तर, इंडोनेशिया और पाकिस्तान ने 'बद्र' रक्षा सहयोग समझौता पर हस्ताक्षर किए।
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ट्रंप बोले पहले हुए समझौतों से बिल्कुल अलग होगा नया करार
PM मोदी ने देश के तीन 'दुश्मन' गिनाए, राष्ट्रीय हित में राजनीतिक दलों से एकजुट होने की अपील करी
चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे से क्षेत्रीय देशों को होगा फायदा: SCO बैठक में इशाक डार
मुंबई में भारत, UAE और अमेरिका के विदेश मंत्रियों की बैठक
अमेरिकी चुनाव में भारत से चलाया गया कथित सोशल मीडिया प्रचार अभियान
तुर्किए, क़तर, पाकिस्तान और इंडोनेशिया के बीच रक्षा उद्योग समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध 24 नवंबर तक बढ़ाया
बांग्लादेश के रूपपुर संयंत्र में पहली बार शुरू हुई नियंत्रित परमाणु प्रतिक्रिया