दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के एक्स्ट्रडिशन में तेजी लाने को कहा
हाल ही में 5 अगस्त को शेख हसीना ने भारत से एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने तारिक रहमान सरकार की आलोचना की थी।
बांग्लादेश ने भारत से शेख हसीना के एक्स्ट्रडिशन में तेजी लाने को कहा
FILE: पूर्व बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना/ Reuters

बांग्लादेश ने भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया है। हसीना 2024 में सत्ता से हटाए जाने के बाद भारत में शरण लिए हुए हैं।

यह मुद्दा सोमवार, 10 अगस्त 2026 को उस समय चर्चा में आया, जब बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात की।

ढाका में हुई यह बैठक ऐसे समय हुई है जब दोनों देशों के संबंधों में तनाव देखा जा रहा है। हाल ही में 5 अगस्त को शेख हसीना ने भारत से एक वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया था, जिसमें उन्होंने तारिक रहमान सरकार की आलोचना की थी।

बैठक के बाद बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने कहा कि प्रधानमंत्री रहमान और भारतीय उच्चायुक्त त्रिवेदी के बीच हुई बातचीत के बाद वे “कुछ हद तक आश्वस्त” महसूस कर रहे हैं।

बांग्लादेश की ओर से भारत से कहा गया है कि शेख हसीना के प्रत्यर्पण के मामले को जल्द आगे बढ़ाया जाए।

हसीना के भारत में रहने और वहां से राजनीतिक बयान देने को लेकर ढाका पहले भी आपत्ति जता चुका है। बांग्लादेश का कहना है कि भारत को अपनी भूमि का इस्तेमाल बांग्लादेश की आंतरिक राजनीति को प्रभावित करने के लिए नहीं होने देना चाहिए।

पिछले शुक्रवार को भारत सरकार ने नई दिल्ली में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस से फिर खुद को अलग कर था और कहा था कि इस कार्यक्रम में उसकी कोई भूमिका नहीं थी और बांग्लादेश सरकार के खिलाफ कही गई किसी भी बात का वह समर्थन नहीं करती है।

स्रोत:Other
खोजें
बलूचिस्तान में अलग-अलग अभियानों में 21 मिलिटेन्ट ढेर, 6 सुरक्षाकर्मियों की मौत
SCO सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने इंडस वाटर्स ट्रीटी का मुद्दा उठाया, कहा पानी को हथियार न बनाया जाए
भारत में जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल के सह-उत्पादन के लिए समझौता
H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों से काम का अधिकार छीनने की तैयारी, भारत पर सबसे ज्यादा असर संभव
मोदी से मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति बोले अमेरिका युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी रखता है
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
इंडस वाटर्स ट्रीटी पर आर्बिट्रैशन कोर्ट नेभारत को रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम सीमित करने का आदेश
SCO सम्मेलन से इतर पुतिन-मोदी की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
मक्का रक्षा संधि नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के लिए मंच तैयार करती है: तुर्किए के फिदान
रणनीतिक उथल-पुथल के दौर में समुद्री माहौल और चुनौतीपूर्ण हुआ: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
BJP ने मीरवाइज को कहा राज्य का दर्जा लौटेगा, अनुच्छेद 370 नहीं
तुर्किए और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की इस्तांबुल में मुलाकात
भारत को लंबे समय तक यूरेनियम आपूर्ति करेगा उज्बेकिस्तान, दोनों देशों में समझौता
LAC पर धारणा स्पष्ट करने की दिशा में भारत-चीन में चर्चा
बांग्लादेश मक्का रक्षा संधि में शामिल होने के लिए तैयार है, यदि आमंत्रित किया जाता है: शीर्ष राजनयिक