दुनिया
2 मिनट पढ़ने के लिए
तुर्किए और पाकिस्तान के साथ मक्का डिफेंस अलायंस क्षेत्रीय स्थिरता के लिए: सऊदी क्राउन प्रिंस
क्राउन प्रिंस ने यह बयान सऊदी अरब की शूरा काउंसिल के नौवें सत्र के तीसरे वर्ष के उद्घाटन पर किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज की ओर से वार्षिक शाही संबोधन देते हुए दिया।
तुर्किए और पाकिस्तान के साथ मक्का डिफेंस अलायंस क्षेत्रीय स्थिरता के लिए: सऊदी क्राउन प्रिंस
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा है कि तुर्किए और पाकिस्तान के साथ बना “मक्का डिफेंस अलायंस” क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने और क्षेत्र को तनाव व संघर्षों के असर से बचाने के उद्देश्य से स्थापित किया गया है।

क्राउन प्रिंस ने यह बयान सऊदी अरब की शूरा काउंसिल के नौवें सत्र के तीसरे वर्ष के उद्घाटन पर किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज की ओर से वार्षिक शाही संबोधन देते हुए दिया।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय स्थिरता को मजबूत करने, तनाव और संघर्षों के परिणामों से क्षेत्र को बचाने और प्रयासों के समन्वय के लिए सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच मक्का डिफेंस अलायंस बनाया गया।

मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि यह गठबंधन क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता को मजबूत करने के प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने “भाईचारे और मित्र देशों” के समर्थन और क्षेत्रीय सुरक्षा व स्थिरता में उनके योगदान की सराहना की।

तुर्किये के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोआन, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 7 अगस्त को मक्का में “मक्का म्यूचुअल डिफेंस एग्रीमेंट” पर हस्ताक्षर किए थे।

क्राउन प्रिंस ने कहा कि गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल यानी GCC देशों को निशाना बनाने वाले हमले यह दिखाते हैं कि खाड़ी क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता “अविभाज्य” है।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब GCC देशों के साथ मिलकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

मोहम्मद बिन सलमान ने कहा कि सऊदी अरब के पास ऐसे सक्षम मानव और सैन्य संसाधन हैं, जो किसी भी स्रोत से आने वाले खतरों का सामना करने और उन्हें रोकने में सक्षम हैं।

उन्होंने कहा कि सऊदी अरब अपनी सुरक्षा से समझौता किए बिना तनाव कम करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

क्राउन प्रिंस ने कहा, “हम अपनी सुरक्षा को कमजोर करने के उद्देश्य से किसी भी खतरे या हमले का दृढ़ता से जवाब देने में संकोच नहीं करेंगे।”

स्रोत:َAA
खोजें
होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाज पर हमला में 11 भारतीय सैलर घायल
गुतारेस ने इस्लामाबाद में UNMOGIP मुख्यालय का दौरा किया
खुफिया इंटेलीजेन्स लीक करने के मामले में असम पुलिस STF ने एक और गिरफ़्तारी करी
कश्मीर में 150 कथित अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों को डिपोर्टे किया जाएगा
तेलंगाना में मुस्लिम बाउंसर्स और इवेंट वर्कर्स के बहिष्कार का आरोप
उत्तराखंड में भारत-यूएई का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू
मतदाता सूची संशोधन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने सरकार और चुनाव आयोग से जवाब मांगा
तुर्किए, पाकिस्तान ने सऊदी अरब की सहायता के लिए मक्का समझौते के सामूहिक डीटरेंस को सक्रिय किया।
मोदी और स्विस राष्ट्रपति की मुलाकात, वैश्विक शांति और स्थिरता पर साथ काम करने की बात
जयशंकर ने अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांडर पापारो से समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की
लड़ाकू विमानों की देरी से IAF की क्षमता पर असर, हर साल 36-40 जेट की जरूरत: एयर चीफ
रूस इस साल 70 हजार भारतीय मज़दूर लेने को तैयार: सरकार
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में बड़ी भूमिका चाहता है भारत: जयशंकर
सीमा पर दो पाकिस्तानी नागरिकों की मौत, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने भारती राजदूत तलब किया
SIR प्रक्रिया से मतदाता सूची की पारदर्शिता और मुस्लिम मतदाताओं को निशाना बनाए जाने को लेकर आरोप