तुर्की
2 मिनट पढ़ने के लिए
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
समझौते में हर तरह की आक्रामकता के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने और तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को सभी आयामों में विकसित करने की बात कही गई है।
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने महत्वपूर्ण त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए
तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए।

तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान ने शुक्रवार को एक नए त्रिपक्षीय संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते को औपचारिक रूप से मक्का समझौता कहा जा रहा है। सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद के निमंत्रण पर तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ 7 अगस्त 2026 को सऊदी अरब पहुंचे थे।

मक्का के सफा पैलेस में सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान ने राष्ट्रपति एर्दोआन और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की। इस दौरान तीनों देशों के बीच आधिकारिक वार्ता हुई, जिसमें सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के विशेष संबंधों तथा साझा हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।

बयान के अनुसार, सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, तुर्किए के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मुहम्मद शहबाज शरीफ ने तीनों देशों के गहरे ऐतिहासिक संबंधों, भाईचारे, इस्लामी एकजुटता, साझा रणनीतिक हितों और पुराने रक्षा सहयोग के आधार पर इस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते का उद्देश्य तीनों देशों की सामूहिक सुरक्षा को और मजबूत करना, क्षेत्र और उससे बाहर शांति, सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देना तथा एक सुरक्षित और समृद्ध भविष्य के निर्माण में मिलकर काम करना बताया गया है।

मक्का समझौते का केंद्रीय प्रावधान सामूहिक रक्षा से जुड़ा है। इसके तहत तीनों देशों में से किसी एक पर होने वाला सशस्त्र हमला सभी देशों पर हमला माना जाएगा। समझौते में हर तरह की आक्रामकता के खिलाफ सामूहिक प्रतिरोध क्षमता को मजबूत करने और तीनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को सभी आयामों में विकसित करने की बात कही गई है।

मक्का समझौते को मध्य पूर्व और आस पास के खितते में बदलते सुरक्षा माहौल के बीच महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। तुर्किए, सऊदी अरब और पाकिस्तान पहले से ही रक्षा, सैन्य प्रशिक्षण, हथियार प्रणालियों और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग स्तरों पर सहयोग करते रहे हैं।

स्रोत:TRT Hindi
खोजें
SCO सम्मेलन में शहबाज शरीफ ने इंडस वाटर्स ट्रीटी का मुद्दा उठाया, कहा पानी को हथियार न बनाया जाए
भारत में जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल के सह-उत्पादन के लिए समझौता
H-1B वीजा धारकों के जीवनसाथियों से काम का अधिकार छीनने की तैयारी, भारत पर सबसे ज्यादा असर संभव
मोदी से मुलाकात में ईरानी राष्ट्रपति बोले अमेरिका युद्ध जारी रखने में दिलचस्पी रखता है
सिकंदराबाद सैन्य बटालीयन से 4 AK-203 समेत 12 हथियार चोरी, कैंटोनमेंट क्षेत्र में हाई अलर्ट
इंडस वाटर्स ट्रीटी पर आर्बिट्रैशन कोर्ट नेभारत को रैटल हाइड्रो प्रोजेक्ट पर काम सीमित करने का आदेश
SCO सम्मेलन से इतर पुतिन-मोदी की मुलाकात, रूस-भारत संबंधों और आर्थिक सहयोग पर चर्चा
मक्का रक्षा संधि नए क्षेत्रीय सुरक्षा ढांचे के लिए मंच तैयार करती है: तुर्किए के फिदान
रणनीतिक उथल-पुथल के दौर में समुद्री माहौल और चुनौतीपूर्ण हुआ: एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन
BJP ने मीरवाइज को कहा राज्य का दर्जा लौटेगा, अनुच्छेद 370 नहीं
तुर्किए और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की इस्तांबुल में मुलाकात
भारत को लंबे समय तक यूरेनियम आपूर्ति करेगा उज्बेकिस्तान, दोनों देशों में समझौता
LAC पर धारणा स्पष्ट करने की दिशा में भारत-चीन में चर्चा
बांग्लादेश मक्का रक्षा संधि में शामिल होने के लिए तैयार है, यदि आमंत्रित किया जाता है: शीर्ष राजनयिक
नई दिल्ली में 12-13 सितंबर को BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत